भारत ने हॉकी5 विश्व कप के पांचवें से आठवें स्थान के मुकाबले में कीनिया को 9-4 से हराया

Updated on 31-01-2024 01:23 PM
मस्कट: उत्तम सिंह की हैट्रिक की मदद से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मंगलवार को यहां एफआईएच हॉकी 5 पुरुष विश्व कप के पांचवें से आठवें स्थान के वर्गीकरण मैच में कीनिया के खिलाफ 9-4 से शानदार जीत हासिल की। उत्तम (पांचवें, 25वें, 26वें मिनट) ने तीन बार गोल किये जबकि मंजीत (छठे), पवन राजभर (10वें), मनदीप मोर (15वें), मोहम्मद राहील (17वें, 25वें) और गुरजोत सिंह (28वें) भारत के लिए अन्य गोल करने वाले खिलाड़ी रहे। कीनिया के लिए मोसेस अडेम्बा (12वें, 14वें, 27वें) और कप्तान इवान लुडियाली (24वें) ने गोल किए।भारत ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी। टीम ने शुरुआती मिनटों में कीनिया के गोलकीपर को कई बार चुनौती दी। कीनिया के पलटवार के प्रयासों के बावजूद, भारत ने आक्रामक खेल जारी रखा। उत्तम और मंजीत ने एक मिनट के अंतराल पर गोल कर भारत को शुरुआती बढ़त दिला दी। कीनिया की रक्षापंक्ति पर दबाव जारी रखने का फायदा भारत को 10वें मिनट में मिला जब राजभर के गोल से टीम की बढ़त 3-0 हो गई। अडेम्बा ने हालांकि दो मिनट के अंदर दो गोलकर के मैच में कीनिया की वापसी कराई, लेकिन मध्यांतर से पहले मंजीत के गोल से भारत ने 4-2 की बढ़त बना ली।

दूसरे हाफ में राहील के जवाबी हमले से भारत ने अपनी बढ़त बढ़ा ली। कीनिया को वापसी करने से रोकने के लिए भारत ने रणनीतिक रूप से तेज पासिंग और गेंद पर कब्जा करने पर ध्यान केंद्रित किया। कीनिया के कप्तान लुडियाली इस बीच गोल करने में सफल रहे जबकि अडेम्बा ने अपनी हैट्रिक पूरी की। राहील, उत्तम और गुरजोत के गोल से भारत ने अंतर बढ़ा दिया और टीम की जीत तय कर दी। भारत टूर्नामेंट में अब बुधवार को पांचवें और छठे स्थान का मैच खेलेगा। इससे पहले राहील की हैट्रिक के बावजूद भारत को क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड ने 7-4 से हरा दिया।

इस मुकाबले में राहील (पहला, सातवां और 25वां मिनट) के अलावा मनदीप (11वां मिनट) ने भारत के लिए गोल दागे । नीदरलैंड के लिए सैंडर डे विज्न (चौथा और 15वां) और अलेक्जेंडर शॉप (10वां और 26वां) ने दो गाल किए जबकि लुकास मिडेनडोर्प (12वां), जैमी वान आर्ट (13वां) और पेपिन रेयेंगा (20वां) ने एक एक गोल किया। मैच की शुरूआत काफी अच्छी रही और भारत के लिए राहील ने पहले ही मिनट में गोल दागा। इसके बाद नीदरलैंड को सैंडर ने बराबरी दिलाई। भारत ने जवाबी हमले तेज किए और सातवें मिनट में राहील ने दूसरा गोल दाग दिया। इसे शॉप ने दसवें मिनट में उतारा।

मनदीप ने अगले मिनट भारत को फिर बढत दिलाई। नीदरलैंड ने तेजी से मिले बोलना जारी रखा, जिसमें मिडेनडोर्प और वान आर्ट ने गोल दाग दिए। हाफटाइम से ठीक पहले सैंडर ने दूसरा गोल करके नीदरलैंड को अच्छी बढत दिला दी। दूसरे हाफ में रेयेंगा और शॉप ने बढत में इजाफा किया। राहील ने 25वें मिनट में हैट्रिक पूरी की लेकिन भारत को जीत नहीं दिला सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.