तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट में भारत-ए 192 रन पर सिमटा :​​​​​​​ पोट्स-कार्स ने मिलकर चटकाए 10 विकेट

Updated on 02-02-2024 12:45 PM

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ तीसरे और आखिरी अनऑफिशियल टेस्ट में इंडिया-ए की शुरुआत खराब रही। टीम पहली पारी में 192 रन पर ऑलआउट हो गई। मैथ्यू पोट्स ने 6 और ब्राइडन कार्स ने 4 विकेट हासिल किए।

गुरुवार को पहले दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड लायंस ने एक विकेट पर 98 रन भी बना लिए हैं। एलेक्स लीस 48 और ओलीवर प्राइस 20 रन के निजी स्कोर पर नाबाद हैं। लायंस पहली पारी के आधार पर अब सिर्फ 94 रन पीछे है।

अहमदाबाद में इंग्लैंड लायंस के कप्तान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले खेलने उतरी भारतीय टीम सरफराज खान और वाशिंगटन सुंदर की गैरमौजूदगी में दो सेशन के अंदर ऑलआउट हो गई।

19 रन पर पवेलियन लौटे भारतीय ओपनर्स
अभिमन्यु ईश्वरन की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने मैच की पहली ही गेंद पर ही कप्तान का विकेट गंवा दिया। उन्हें पोट्स ने LBW किया। उन्होंने साई सुदर्शन (07 रन) को भी LBW करके भारतीय ओपनर्स को 19 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा।

पोट्स ने तीसरे नंबर पर उतरे तिलक वर्मा (22 रन) और रिंकू सिंह (00) को भी पवेलियन भेजा। इस टीम से डेब्यू सीरीज खेल रहे रिंकू लगातार दूसरी पारी में खाता खोलने में नाकाम रहे।

19 रन पर पवेलियन लौटे भारतीय ओपनर्स
अभिमन्यु ईश्वरन की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने मैच की पहली ही गेंद पर ही कप्तान का विकेट गंवा दिया। उन्हें पोट्स ने LBW किया। उन्होंने साई सुदर्शन (07 रन) को भी LBW करके भारतीय ओपनर्स को 19 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा।

पोट्स ने तीसरे नंबर पर उतरे तिलक वर्मा (22 रन) और रिंकू सिंह (00) को भी पवेलियन भेजा। इस टीम से डेब्यू सीरीज खेल रहे रिंकू लगातार दूसरी पारी में खाता खोलने में नाकाम रहे।

पड्‌डीकल और सारांश जैने अर्धशतक जमाए
शुरुआती विकेट गंवाने के बाद मिडिल ऑर्डर पर उतरे कर्नाटक के देवदत्त पडिक्कल (96 गेंद में 65 रन) और सारांश जैन ने 64 रन की अहम पारियां खेली।

पोट्स को 6 और कार्स को 4 विकेट
पोट्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 57 रन देकर छह विकेट चटकाए। उन्होंने लगातार दूसरी बार छह विकेट हासिल किए। वे तीन मैच में 18 विकेट चटका चुके हैं। कार्स ने पोट्स का अच्छा साथ निभाते हुए 52 रन देकर चार विकेट चटकाए।

आकाशदीप ने तोड़ी ओपनिंग साझेदारी
इंडिया-ए को 192 पर ऑलआउट करने के बाद ओपनर लीस और कीटोन जेनिंग्स (17) ने लायंस को सतर्क शुरुआत दिलाई। आकाशदीप ने जेनिंग्स को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। फिर
लीस और प्राइस ने दूसरे विकेट के लिए 71 रन की अटूट साझेदारी करके दिन के बाकी खेल के दौरान मेजबान टीम के गेंदबाजों को सफलता से महरूम रखा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.