मोदी' कुर्ता पहन वोट मांग रहे निर्दलीय : पत्नी-बेटे के साथ प्रचार कर रहे कैंडिडेट महाजन

Updated on 04-05-2024 12:44 PM

भेल (BHEL) से रिटायर्ड आरके महाजन...। ये उन 22 कैंडिडेट में से एक हैं, जो भोपाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं, लेकिन इनका चुनाव प्रचार और वोट मांगने का तरीका दिलचस्प है। वे कैंडिडेट तो निर्दलीय हैं, लेकिन वोट PM नरेंद्र मोदी के नाम पर मांग रहे हैं। वे जो कुर्ता पहन रहे हैं, उस पर पीएम मोदी की ही तस्वीर है।

वे कहते हैं कि मैं सांई बाबा के साथ मोदी भक्त भी हूं। इसलिए उनकी तस्वीर वाला कुर्ता पहनकर प्रचार कर रहा हूं। मोदीजी के नाम पर जनता मुझे ही वोट देंगी। महाजन करोड़पति उम्मीदवार हैं। उनका चुनाव चिह्न 'हांडी' है। यह उन्होंने खास तौर पर मांगा था, क्योंकि वे आधारशिला स्थित सांई मंदिर में हर साल बड़े स्तर पर खिचड़ी भंडारे का आयोजन करते हैं। इसलिए ही अपना मनपसंद का चुनाव चिह्न मांगा।

मोदी की तस्वीर लगा कुर्ता देख हैरानी भी

दोपहर के साढ़े 3 बजे थे। तेज गर्मी की वजह से भोपाल के अन्नानगर चौराहे पर सन्नाटा पसरा था। तभी फ्लैक्स-बैनर लगी दो गाड़ियां इस सन्नाटे को तोड़ देती है। ये गाड़ियां लेकर पहुंचे थे महाजन। पत्नी, बेटे और रिश्तेदारों के साथ वे प्रचार करने पहुंचे थे। चुनाव में वादों का पम्पलेट्स मतदाताओं को दिया और वोट मांगें। वे स्काई ब्लू कलर का कुर्ता पहने थे। यह देख लोग हैरान भी रह गए।

मतदाता कन्फ्यूज तो नहीं होंगे?

आप निर्दलीय मैदान में है, लेकिन कुर्ता मोदीजी वाला पहना है। मतदाता कन्फ्यूज तो नहीं होंगे। इस पर महाजन ने कहा कि मोदीजी के नाम पर जनता मुझे ही वोट देंगी। विकास कार्यों पर भी वोट मांग रहा हूं। मैं चुनाव जीतता हूं तो एक रुपया सैलरी भी नहीं लूंगा।

कौन है महाजन?

महाजन भेल में टेक्नीशियन ग्रेड-1 पोस्ट पर 37 साल से कार्यरत थे। पिछले साल 24 अप्रैल को वे रिटायर्ड हुए। अपनी सेवा के 37 साल पूरे करने के मौके पर ही उन्होंने 3700 किलोग्राम खिचड़ी बनाने का संकल्प लिया था। इसके बाद अवधपुरी में आधारशिला स्थित श्री सांई मंदिर में 27 अप्रैल की शाम को खिचड़ी वितरित करने का इवेंट किया गया। इसके बाद इस साल भी बड़े स्तर पर खिचड़ी का वितरण किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.