IND vs AUS: दिनेश कार्तिक ने मात्र 2 गेंदों में लूटी महफिल, 500 के स्ट्राइक रेट से फीनिश किया मैच

Updated on 24-09-2022 05:51 PM

भारत ने नागपुर में खेले गए दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से पटखनी देकर तीन मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। कंगारुओं ने पहला टी20 4 विकेट से जीता था। बारिश से बाधित दूसरा टी20 मात्र 8-8 ओवर का हुआ और इस मैच में भी फैंस को दिनेश कार्तिक का फीनिशिंग टच देखने को मिला। कार्तिक ने मात्र दो गेंदें खेलकर ही महफिल लूट ली और सबको एक बार फिर याद दिलाया कि क्यों उन्हें मौजूदा टीम का बेस्ट फीनिशर कहा जा रहा है।

8 ओवर में 91 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कार्तिक को बल्लेबाजी करने का मौका तब मिला जब 7वें ओवर की पांचवी गेंद पर हार्दिक पांड्या आउट हुए। टीम मैनेजमेंट में इस बार ऋषभ पंत और अक्षर पटेल से ऊपर दिनेश कार्तिक को भेजने का फैसला किया। रोहित शर्मा ने 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर मैच भारत के पक्ष में झुका दिया।

इसके बाद दिनेश कार्तिक ने फीनिशिंग टच देते हुए डेनियल सैम्स के आखिरी ओवर की पहली धीमी गेंद पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में छक्का लगाया और अगली ही गेंद पर उन्होंने डीप मिड विकेट की दिशा में चार रन बटोरे। कार्तिक ने मात्र 2 गेंदों पर 10 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। दूसरे छोर पर नाबाद 46 रन बनाकर मौजूद कप्तान रोहित शर्मा कार्तिक की बल्लेबाजी से काफी खुश दिखे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: कड़े तनाव और भारी विवादों के बीच ईरान ने फीफा वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 से रोमांचक ड्रॉ खेलकर की। सोफी स्टेडियम…
 16 June 2026
नई दिल्ली: डंबुला में खेले गए भारत ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई नेशन सीरीज के मुकाबले में क्रिकेट का रोमांच तो चरम पर था लेकिन मैच का अंत…
 16 June 2026
अटलांटा: खेल कैसे एक खिलाड़ी को रातों-रात स्टार बना देता है इसका उदाहरण फीफा वर्ल्ड कप 2026 में देखने को मिला। केप वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा ने स्पेन को एक…
 16 June 2026
दांबुला: वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में तो रहते ही हैं साथ ही मैदान पर उनके व्यवहार की भी खूब बात हो रही है। मुद्दा इंडिया-ए बनाम…
 15 June 2026
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
 15 June 2026
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
 15 June 2026
फीफा विश्व कप 2026 में जापान ने अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला। ग्रुप एफ का यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। इसकी वजह से दोनों टीमों को 1-1…
 15 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
Advt.