IND vs AUS 2nd T20: क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल

Updated on 23-09-2022 05:56 PM

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 0-1 से पीछे है। सीरीज का दूसरा मैच आज नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शाम को 7:30 बजे से खेला जाना है। मैच से एक दिन पहले भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपना प्रैक्टिस सेशन बारिश के चलते रद्द करना पड़ा था। चलिए जानते हैं कि आज की वेदर रिपोर्ट कैसी है और पिच किस तरह की होगी। भारत को पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार विकेट से मैच गंवाना पड़ा था। भारत को सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना होगा।

क्या कहती है वेदर रिपोर्ट

नागपुर में शुक्रवार यानी कि आज बारिश की आशंका है, ऐसे में शाम को बारिश के चलते मैच में खलल पड़ सकता है। शाम को बारिश की आशंका है, हालांकि बारिश तेज होने के आसार कम नजर आ रहे हैं, ऐसे में खेल देरी से शुरू हो सकता है। 

क्या कहती है पिच रिपोर्ट

नागपुर के मौसम को देखते हुए वहां ओस अहम फैक्टर साबित हो सकती है, ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग का फैसला ले सकती है। इसके अलावा नागपुर की पिच पर स्पिनरों को मदद मिल सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.