मत्स्य-पालकों के हित में मध्यप्रदेश के बढ़ते कदम

Updated on 06-12-2022 09:39 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक के पहले मंत्रीगण से प्रदेश की कुछ उपलब्धियों पर चर्चा की।

मत्स्य-पालन क्षेत्र में उपलब्धि

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ को विश्व मत्स्य दिवस 22 नवंबर को पुरस्कृत किया गया है। मत्स्य महासंघ को श्रेष्ठ महासंघ का दर्जा मिला है। प्रदेश में मत्स्य-पालन के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। गत वर्ष भी प्रदेश को पुरस्कृत किया गया था। मत्स्य-पालन के क्षेत्र में बालाघाट जिला देश में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले जिले के रूप में चयनित हुआ था। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मत्स्य-पालन विभाग की पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

आयुष क्षेत्र में नवीन कदम

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि आज भोपाल के पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय में पंचकर्म और योग को जोड़ कर विकसित किए गए केंद्र का शुभारंभ हुआ है। इसके लिए आयुष विभाग और पूरी टीम बधाई की पात्र है। यह केंद्र आमजन के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। आयुष विभाग ने कोरोना काल में भी त्रिकूट काढ़े के व्यापक वितरण से जन-स्वास्थ्य रक्षा का दायित्व निभाया था।

टंट्या मामा बलिदान दिवस का सफल आयोजन

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट ने 4 दिसंबर को इंदौर में शहीद टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान को बधाई दी। प्रदेश की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त कर मुख्यमंत्री श्री चौहान को समस्त मंत्री गण ने भी बधाई दी।

मंत्रि-परिषद की बैठक प्रारंभ होने से पहले राष्ट्र-गीत वंदे-मातरम का सामूहिक गान हुआ। इसके बाद एजेंडा चर्चा प्रारंभ हुई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 June 2026
भोपाल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का संचालनालय भोपाल से उज्जैन शिफ्ट करने के बाद अब मोहन सरकार उज्जैन में स्थायी सिंहस्थ मेला कार्यालय शुरू करने जा रही है। इससे संबंधित…
 23 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आजादी के समय देश का विभाजन भारत के इतिहास की बड़ी भूल थी। उन्होंने कहा कि जिस दिन देश आजाद हुआ, उसी दिन…
 23 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इस साल स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में हुए विकास कार्यों और…
 23 June 2026
भोपाल, भोपाल वेस्टर्न बायपास को राज्य स्तरीय साधिकार समिति की मंजूरी मिल गई है। मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में हुई एसएलईसी की मीटिंग में वेस्टर्न बायपास को मंजूरी दी…
 23 June 2026
भोपाल। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर जिला मुख्यालयों पर होने वाले कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करेंगे। यह एक तरह से विकास कार्यों के सोशल ऑडिट…
 23 June 2026
भोपाल। राजधानी में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं ने नई तरह की समस्या सामने रखी है।उन्होंने कहा कि उन्हें बिजली की खपत या मीटर की रीडिंग से…
 23 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार बाजार से कर्ज लेने जा रही है, इस बार यह करीब ढाई हजार करोड़ रुपये से ऊपर का है। इसके साथ ही इस फाइनेंशियल ईयर में…
 23 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर के बाद कई विभागों में बड़ी अनियमिता सामने आ रही है। कई स्थानों पर सीनियर्स की जगह बड़े पदों पर…
 23 June 2026
भोपाल। री-नीट 2026 परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) मुख्यालय पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। परीक्षा केंद्रों से एकत्रित…
Advt.