फेस्टिव सीजन में कपड़ों, मोबाइल-गैजेट्स, होम अप्लायंस,की बढ़ी डिमांड, ऑनलाइन का क्रेज

Updated on 10-10-2023 01:52 PM
नई दिल्ली : पिछले कुछ साल में ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज तेजी से बढ़ा है। बड़े शहरों में ही नहीं, ग्रामीण इलाकों में भी ऑनलाइन खरीदारी में तेजी आई है। ऐमजॉन (Amazon) इंडिया ने नीलसन मीडिया के एक सर्वे के हवाले से कहा कि 10 में से आठ लोगों का कहना है कि वे ऑनलाइन खरीदारी करना चाहते हैं। 75 फीसदी उपभोक्ताओं का मानना है कि ऑनलाइन शॉपिंग एक सुविधाजनक वन स्टॉप शॉप के तौर पर उभरी है।

ऐमजॉन इंडिया में कस्टमर फुलफिलमेंट, सप्लाई चेन और ट्रांसपोर्टेशन के वाइस प्रेजिडेंट अभिनव सिंह ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते रुझान की वजह अच्छे डिस्काउंट, ऑफर, तेज डिलिवरी और प्रोडक्ट की बड़ी चॉइस को मानते हैं। कोविड पीरियड में ऑनलाइन ट्रेड को खूब बढ़ावा मिला। अब जैसे-जैसे ई-कॉमर्स कंपनियों पर लोगों का विश्वास बढ़ता जा रहा है, लोग ऑनलाइन खरीदारी में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि फेस्टिव सीजन में सबसे ज्यादा डिमांड कपड़ों, मोबाइल और दूसरे गैजेट्स, होम अप्लायंस और होम डेकोरेटिव आइटम्स की आ रही है। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों और रीजन में डिमांड अलग भी होती है। जैसे बंगाल में पूजा के सामान की मांग भी इस वक्त बहुत ज्यादा है। ऑनलाइन कारोबार बढ़ा है तो जाहिर है कि यहां जॉब्स भी बढ़ेंगी। ऐमजॉन इंडिया का कहना है कि भारत में त्योहारों के सीजन के लिए अपने ऑपरेशंस नेटवर्क में एक लाख से ज्यादा सीजनल जॉब्स के अवसर पैदा किए हैं। अभिनव सिंह ने बताया कि 2013 में जब अमेजन लॉन्च किया था, मुंबई में एक फुलफिलमेंट सेंटर से शुरुआत की थी, जिसमें सिर्फ 100 सेलर्स थे। आज 10 साल के बाद 15 राज्यों में फुलफिलमेंट सेंटर्स फैले हुए हैं। दो हजार से ज्यादा डिलिवरी स्टेशंस हैं और आज 13 लाख के करीब सेलर्स ऐमजॉन से जुड़े हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.