आदिवासियों की जमीन पर आयकर विभाग की नजर:बेनामी प्रॉपर्टी अटैच करने के मामले में भोपाल देश में नंबर वन

Updated on 10-01-2025 12:09 PM

प्रदेश में आदिवासियों की जमीन की खरीद-फरोख्त और इस पर बेनामी कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते प्रदेश के आदिवासी बहुल इलाकों की जमीन और अन्य प्रॉपर्टी पर आयकर विभाग की नजर है। पेंच टाइगर रिजर्व एरिया में एक आदिवासी की प्रॉपर्टी पर रिसोर्ट खोलने के मामले में बेनामीदार (जिस व्यक्ति या काल्पनिक व्यक्ति के नाम पर बेनामी संपत्ति हस्तांतरित या धारित की जाती है) खुलासा होने के बाद आयकर विभाग ने ट्राइबल लैंड के मालिकाना हक के मामलों पर फोकस करना शुरू कर दिया है।

देश में सबसे अधिक प्रॉपर्टी भोपाल में अटैच

बेनामी प्रॉपर्टी पर कार्यवाही के मामले में भोपाल आयकर विभाग देश में नम्बर एक बना हुआ है। यहां 2016 में बेनामी प्रतिषेध अधिनियम लागू होने के बाद से अब तक देश भर में सबसे ज्यादा 1400 प्रॉपर्टी अटैच की जा चुकी है। अटैच प्रॉपर्टी का मूल्य 900 करोड़ रुपए है। डायरेक्टर जनरल इन्वेस्टिगेशन सतीश कुमार गोयल अपनी टीम के सदस्यों के माध्यम से ऐसे मामले में सख्त एक्शन लेने का काम करा रहे हैं। गोयल की टीम में शामिल संयुक्त आयकर आयुक्त बेनामी प्रतिषेध अधिनियम सागर श्रीवास्तव ऐसे मामलों में इन डेप्थ जांच के जरिए विभाग के केस मजबूत करने का काम कर रहे हैं। बताया जाता है कि सारे केस अपीलेट ट्रिब्यूनल में इसी के चलते मंजूर किए जा रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.