
इंदरगंज थाना क्षेत्र में चेंबर आफ कॉमर्स के सामने कुल्फी की दुकान के पास स्कॉर्पियो कार में सवार होकर आए युवकों ने गोली चला दी। गोली चलाने के बाद हमलावर भाग गए। सीएसपी विजय भदौरिया ने बताया कि कार में सवार हुए युवकों का वहां किसी से कोई झगड़ा होने की सूचना पुलिस को नहीं मिली। गोली चलाने का वीडियो रविवार को वायरल होने के बाद रात में कार सवार युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। हमलावरों की कार भाऊ का बाजार की बताई गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
कट्टे के साथ पकड़े बाइक सवार
पुरानी छावनी इलाके में पुलिस ने रविवार को सुबह चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया कि युवकों से कट्टा बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपी प्रमोद कुशवाह, रामबिहारी व दीपक कुशवाह निवासी भिंड बताए गए हैं।
फायरिंग रेंज में चलाई गोली
पुलिस अधिकारियोें ने रविवार को सुबह कंपू स्थित पुलिस की फायरिंग रेंज निशानेबाजी की। इस निशानेबाजी में एसएसपी अमित सांघी भी मौजूद रहे और उन्होंने भी निशाना साधा एसएसपी ने 12 टारगेट पर निशाने साधे और सभी निशाने लगे। फायरिंग रेंज में सीएसपी व एएसपी ने भी निशाना साधे, लेकिन इनमें कुछ सीएसपी का निशाना काफी कमजोर रहा।
लापता बच्चों की तलाश के लिए 23 स्टेशनों पर लगेंगी स्क्रीन
लापता बच्चों की तलाश के लिए एक संस्था देश भर के लगभग 23 स्टेशनों पर स्क्रीन लगाएगी। इन स्क्रीन पर लापता बच्चों के फोटो व जानकारी इन स्टेशनों पर लगातार प्रसारित की जाएगी। इससे इन शहरों में पहुंचने व रहने वाले नागरिकों को लापता बच्चों के फोटो मिलने से वह बच्चे उनके शहर में दिखाई देने पर उनके संबंध में जानकारी संबंधितों को बता सकेंगे।