विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में

Updated on 09-09-2022 05:27 PM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा यूथ महापंचायत में की गई घोषणानुसार प्रदेश के विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में "युवा सैल'' का गठन किया जायेगा। युवा सैल युवा नीति के क्रियान्वयन के लिये विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर होने वाली गतिविधियों की निरंतर समीक्षा और उत्कृष्ट संचालन के लिये आयोजन समिति को सुझाव प्रस्तुत करेगा। युवा सैल का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में युवाओं के मध्य सकारात्मक एवं आदर्श वातावरण को निर्मित करना है।

विश्वविद्यालय स्तर पर युवा सैल के संरक्षक कुलपति होंगे। वरिष्ठ संकाय अधिष्ठाता अध्यक्ष एवं समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना सचिव होंगे। संरक्षक द्वारा प्रावीण्यता के आधार पर मनोनीत चार विद्यार्थी, एनएसएस, एनसीसी, खेल-कूद एवं साहित्य-सांस्कृतिक गतिविधि के एक-एक विद्यार्थी, दो एल्यूमनाई, दो अभिभावक (एक महिला, एक पुरुष), एक सांसद तथा एक विधायक प्रतिनिधि सदस्य होंगे।

महाविद्यालय में युवा सैल के संरक्षक प्राचार्य होंगे। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक अध्यक्ष, एनसीसी अधिकारी/एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी सचिव, प्रावीण्यता के आधार पर दो स्नातक एवं दो स्नातकोत्तर विद्यार्थी एनएसएस, एनसीसी, खेल-कूद एवं साहित्यिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल एक-एक विद्यार्थी सदस्य के रूप में शामिल होंगे। दो एल्यूमनाई, दो अभिभावक (एक महिला एवं एक पुरुष) सदस्य होंगे। सांसद प्रतिनिधि एवं विधायक प्रतिनिधि भी सदस्य होंगे।

युवा सैल युवा-नीति के मार्गदर्शी सिद्धांतों के अनुरूप प्राप्त निर्देशों के परिपालन में कार्य करेगा तथा उसके अनुसार विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में आयोजित गतिविधियों का संचालन करेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश के 33 जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान आंधी-बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट,…
 17 June 2026
भोपाल, एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह और सास सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले रिमांड पूरी…
 17 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता (UCC) प्रस्ताव लाने की पूरी तैयारी में है। खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बात…
 17 June 2026
भोपाल, अपनी धीमी रफ्तार को लेकर सुर्खियों में आई भोपाल मेट्रो जल्द ही नए कलेवर में नजर आएगी। इसकी न सिर्फ स्पीड बढ़ेगी, बल्कि फेरे भी बढ़ जाएंगे। जुलाई में सिग्नलिंग…
 17 June 2026
भोपाल, भोपाल में रोहित हाउसिंग सोसायटी के करीब 300 सदस्य पिछले करीब 15 सालों से अपनी ही जमीन की रजिस्ट्री और प्लॉट आवंटन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे…
 17 June 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनके करियर के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। वे पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी…
 17 June 2026
भोपाल। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना पर प्रख्यात कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। नवदुनिया से विशेष बातचीत में देवकीनंदन ठाकुर…
 17 June 2026
भोपाल। राजधानी में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें फर्जी पार्सल डिलीवरी कॉल के जरिए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) नरेंद्र कुमार अहिरवार का मोबाइल हैक कर…
 17 June 2026
भोपाल। प्रदेश के पूर्व मंत्री और बागली व हाटपिपल्या से तीन बार विधायक रह चुके दीपक जोशी के नाम और छवि का दुरुपयोग किए जाने का मामला सामने आया है।…
Advt.