उज्जैन में बिना हेलमेट वाहन चालाने वाले पुलिसकर्मियों के काटे चालान

Updated on 23-10-2022 05:29 PM

उज्जैन
 हेलमेट नहीं पहनने पर हमने लोगों पर चालान बनने के केस तो बहुत देखें हैं। लेकिन अब लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। ऐसे पुलिसकर्मी जो ट्रैफिक कर्मचारियों को चकमा देकर नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। उनके खिलाफ उज्जैन (Ujjain) एसएसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम में बैठकर फुटेज चैक करवा कर कार्रवाई करवाई है।

ये कार्रवाई लगभग 129 पुलिसकर्मियों पर की गई है जो ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर रहे थे। ये पहली बार है जब हेलमेट ना पहनने की वजह से इतनी बड़ी संख्या में पुलिस वालों पर कार्रवाई हुई है। बता दें कि उज्जैन एसएसपी ने आम जनता के लिए हेलमेट की मुहिम शुरू करने से पहले ये साफ तौर पर कह दिया था कि पुलिसकर्मी नियमों का सख्ती से पालन करें। लेकिन नियमों की अनदेखी के चलते ये कार्रवाई की गई है।

सीसीटीवी फुटेज में ये पुलिसकर्मी चामुंडा माता चौराहा, तीन बत्ती, भरतपुरी, पाइप फैक्ट्री चौराहा पर ट्रेस किए गए। इन सभी को गाड़ी नंबर के आधार पर चिन्हित किया गया। इसके बाद अब ई चालान के साथ इनके घर नोटिस भिजवाया जा रहा है।

इस मामले में एसएसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल का कहना है कि पुलिसकर्मियों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए थे। ऐसा इसलिए क्योंकि पुलिसकर्मी अगर नियम का पालन करेंगे तो लोगों से भी इसका पालन करवा सकेंगे। हेलमेट ने बहुत से हादसों में लोगों की जिंदगियां बचाई है इसलिए जरूरी है कि नियम का पालन किया जाए। जिन कर्मचारियों ने इसका उल्लंघन किया है उन पर जुर्माना लगाया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.