इस तरह 31 जनवरी से पहले घर बैठे करा लें फास्टैग की केवाईसी, इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

Updated on 16-01-2024 01:37 PM
नई दिल्ली: अगर आप फास्टैग का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। आपको 31 जनवरी तक हर हाल में फास्टैग की केवाईसी अपडेट करानी होगी। ऐसा नहीं करने पर आपका फास्टैग ब्लॉक हो जाएगा। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के मुताबिक, खाते में राशि होने के बावजूद अधूरे KYC वाले फास्टैग 31 जनवरी के बाद निष्क्रिय या ब्लैकलिस्ट कर दिए जाएंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आदेश का उल्लंघन करते हुए एक विशेष वाहन के लिए कई फास्टैग जारी किए जाने और केवाईसी के बिना फास्टैग जारी किए जाने की हालिया रिपोर्टों के बाद NHAI ने यह पहल की है। इसके साथ ही फास्टैग के बेहतर एक्सपीरियंस को बढ़ावा देने के लिए भी फैसला लिया गया है। फास्टैग की केवाईसी आप घर बैठे ऑनलाइन भी अपडेट करा सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं भागादौड़ी करने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको इसकी पूरी प्रॉसेस बताने जा रहे हैं।

ऐसे अपडेट करें फास्टैग केवाईसी

फास्टैग को घरबैठे अपडेट कराने के लिए आपको https://fastag.ihmcl.com पर जाएं। अब होमपेज पर दाएं तरफ लॉगइन का विकल्प होगा। इस पर क्लिक करें। इसके बाद अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें। अगर यदि पासवर्ड नहीं पता है तो कैप्चा डालकर ओटीपी पर जाएं। इसके बाद मोबाइल पर ओटीपी आएगा। अब आगे की प्रक्रिया पूरी करें. इसके बाद केवाईसी अपडेट हो जाएगा।


इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

फास्टैग की केवाईसी के लिए आपको ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड, वाहन के पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) आदि दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।

हटाने होंगे ये फास्टैग

बयान के मुताबिक, किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए उपयोगकर्ताओं को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके नवीनतम फास्टैग का KYC पूरा हो गया है। इसके साथ ही उपयोगकर्ताओं को ‘एक वाहन, एक फास्टैग’ का भी पालन करना होगा और अपने बैंकों के माध्यम से पहले जारी किए गए सभी फास्टैग को हटाना होगा। इस संबंध में किसी तरह की सहायता या जानकारी के लिए फास्टैग उपयोगकर्ता अपने नजदीकी टोल प्लाजा या संबंधित जारीकर्ता बैंकों के टोल-फ्री ग्राहक सेवा नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।


मंत्रालय ने जारी की एडवायजरी

मंत्रालय की ओर से फास्टैग को लेकर एडवायजरी जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि जिन लोगों ने किसी न किसी तरह एक गाड़ी नंबर पर एक से ज्यादा फास्टैग जारी करा लिए हैं। इनमें से उनका एक ही फास्टैग चलेगा। इसकी भी उन्हें केवाईसी करानी होगी। वहीं बाकी के फास्टैग संबंधित बैंकों द्वारा आरबीआई के नियमों के तहत ब्लैकलिस्ट कर दिए जाएंगे। चाहे उनमें कितना भी पैसा क्यों न हो।

ये हैं नए नियम

नए नियमों के तहत लोगों का नवीनतम फास्टैग ही जारी रहेगा, बाकी सभी फास्टैग ब्लैकलिस्ट कर दिए जाएंगे। बताया गया है कि इससे टोलप्लाजा की कार्यकुलशता बढ़ जाएगी। कई लोगों ने एक गाड़ी के लिए एक से ज्यादा फास्टैग जारी करा लिए हैं। इससे टोल प्लाजा पर कई तरह की समस्याएं होती हैं। कुछ मामलों में इस तरह से टोल की चोरी भी की जा रही है।

मंत्रालय के मुताबिक, लोग फास्टैग की अपने-अपने बैंकों से केवाईसी जरूर करा लें। इसके बाद उन्हें दिक्कत हो सकती है। केवाईसी अपडेट कराने में अगर कोई समस्या आती है तो फास्टैग का इस्तेमाल करने वाले किसी भी पास के टोल प्लाजा या अपने उस बैंक के टोल फ्री कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके जानकारी ले सकते हैं। जिसका वह फास्टैग इस्तेमाल कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.