इस हाल में तिरुपति मंदिर पहुंचे धनुष, मुंडवा लिए लंबे बाल और हटा दी दाढ़ी! फैंस हुए हैरान

Updated on 04-07-2023 08:46 PM
साउथ एक्टर धनुष ने जब 'कोलावरी डी' गाना गाया था, तभी वो हिंदी बेल्ट के दर्शकों के दिलों में बस गए थे। इसके ठीक एक साल बाद उन्होंने साल 2013 में 'रांझणा' मूवी से बॉलीवुड में कदम रखा और अपनी सादगी भरी एक्टिंग से सभी को इंप्रेस कर दिया। उन्होंने हाल ही में एक और हिंदी फिल्म की अनाउंसमेंट की है, वो भी आनंद एल राय के साथ ही। फैंस इसे 'रांझणा 2' बता रहे हैं। खैर। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि धनुष को तिरुपति बालाजी मंदिर के पास देखा गया, जहां उनके हुलिये ने सभी को हैरान-परेशान कर दिया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Dhanush के नए लुक को देखने के बाद हर तरफ उनकी ही चर्चा हो रही है। वो आंध्र प्रदेश में अपनी पूरी फैमिली के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। उन्हें देखकर फैंस शॉक्ड हो गई, क्योंकि वो क्लीन शेव हेड यानी सिर मुंडवाए नजर आए। फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये उनकी अपकमिंग मूवी D50 के लिए उनका लुक है, वहीं कुछ का कहना है कि पारंपरिक रस्म के अनुसार उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर को प्रसाद के रूप में बाल चढ़ाने के लिए ऐसा कदम उठाया है।

धनुष का बाल्ड लुक वायरल

धनुष के साथ उनके दोनों बच्चे यात्रा और लिंगा के अलावा पैरेंट्स Kasthuri Raja और विजयलक्ष्मी भी थे। वो सुबह-सुबह ही मंदिर पहुंचे। ट्विटर पर उनकी फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो गले में रुद्राक्ष की माला भी पहने दिखाई दिए।

'कैप्टन मिलर' की शूटिंग में बिजी हैं धनुष

39 साल के धनुष पिछले कई महीनों से अपकमिंग मूवी Captain Miller की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वो लंबे बालों और दाढ़ी में नजर आएंगे। ऐसे में जब उनका ये बाल्ड लुक सामने आया तो फैंस को लग रहा है कि उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में धनुष डबल रोल में हैं। इसमें शिवा राजकुमार, प्रियंका मोहन, मूर, निवेदिता सतीश और जॉन कोक्कन भी हैं। ये मूवी इसी साल रिलीज होगी।

आनंद एल राय के साथ हिंदी फिल्म 'तेरे इश्क में'

धनुष ने 'रांझणा' के बाद एक बार फिर से आनंद एल राय संग हाथ मिलाया है। उनकी नई हिंदी फिल्म का नाम है- 'तेरे इश्क में'। इसका फर्स्ट लुक टीजर वीडियो हाल ही में रिलीज किया गया है। 'रांझणा' फिल्म के 10 साल पूरे होने पर इस मूवी की अनाउंसमेंट की गई। 'रांझणा' साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसमें धनुष के साथ सोनम कपूर लीड रोल में थीं। स्वरा भास्कर और मोहम्मद जीशान अय्यूब सपोर्टिंग रोल में थे। ये उस साल की हिट मूवीज में से एक थी। 'कुंदन' और 'जोया' की कहानी आज भी लोगों के दिलों को छूती है और अब धनुष 'शंकर' बनकर दर्शकों का दिल जीतने आ रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.