इस देश में क्रेडिट कार्ड से चल रही लोगों की जिंदगी, रेकॉर्डतोड़ महंगाई से रोजमर्रा के सामान खरीदना भी मुश्किल

Updated on 30-04-2024 04:40 PM
नई दिल्ली: महंगाई की मार से तुर्की के लोग परेशान हैं। बीते मार्च के महीने में तुर्की (Turkey) का सालाना इंफ्लेशन रेट (Inflation) बढ़कर 68.5 फीसदी हो गया था। महंगाई इस कदर बढ़ गई है कि लोगों के लिए रोजमर्रा के सामान खरीदना भी मुश्किल होता जा रहा है। हाल ये है कि लोग अब मूलभूत जरूरतों जैसे खाने और रहने के लिए भी क्रेडिट कार्ड पर निर्भर हो गए हैं। इंफ्लेशन रेट बढ़ने से लोगों की सैलरी कम हो गई है। अब लोगों को आम चीजें खरीदने के लिए भी दो बार सोंचना पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तुर्की में न्यूनतम वेतन 17,000 लीरा (524 अमेरिकी डॉलर) प्रति माह है, जबकि ग़रीबी रेखा 25,000 लीरा (768 अमेरिकी डॉलर) से ऊपर है। खाने-पीने के सामानों की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। यही लोगों की परेशानी की सबसे बड़ी वजह बन गया है। आर्थिक सहयोग और विकास संगठन यानी आईसीडी से जुड़े देशों में तुर्की में ही महंगाई सबसे ज्यादा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.