त्विषा शर्मा मौत मामले में CJI ने कहा- जांच में अड़चन डाल रहीं सास, MP हाईकोर्ट ने गिरिबाला सिंह पर सुनवाई 27 तक बढ़ाई

Updated on 25-05-2026 05:51 PM
भोपाल। नोएडा की त्विषा शर्मा की भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध मौत (Twisha Sharma death case) का मामला सोमवार को अहम मोड़ पर पहुंच गया है। अगले 24 घंटों के भीतर इस केस से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट, मध्यप्रदेश हाई कोर्ट और भोपाल जिला अदालत में सुनवाई होगी। मामले को लेकर देशभर में चर्चा तेज है और जांच एजेंसियों की भूमिका पर भी नजर बनी हुई है।

सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले की सुनवाई की। मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ को सूचित किया कि मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाएगी। कोर्ट ने मीडिया और मामले के दोनों पक्षों से मीडिया को बयान न देने का आग्रह किया।

मुख्य न्यायाधीश ने कहा, “पीड़िता परिवार या दूसरे परिवार के बयान न लें। अन्यथा, एक वर्ग यह कह रहा है कि न्यायपालिका निष्पक्ष सुनवाई नहीं होने दे रही है। हमें अपनी राज्य एजेंसियों या सीबीआई पर कोई संदेह नहीं है। यह सिर्फ इसलिए है क्योंकि एक तरह का नैरेटिव गढ़ा जा रहा है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की निष्पक्ष और बिना किसी भेदभाव के जांच हो।

त्विषा के पिता नवनीधि शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्वतः संज्ञान लेने को न्याय व्यवस्था के लिए बड़ा कदम बताया है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों का भरोसा मजबूत होगा और मामले में निष्पक्ष जांच की उम्मीद बढ़ेगी।

सास की जमानत पर हाईकोर्ट में सुनवाई

मध्यप्रदेश हाई कोर्ट में रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह को भोपाल कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग पर सुनवाई होगी। यह याचिका शासन और त्विषा के पिता की ओर से दायर की गई है। एसआइटी द्वारा तीन नोटिस दिए जाने के बावजूद गिरिबाला सिंह पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं हुई हैं। ऐसे में पुलिस उनकी अग्रिम जमानत निरस्त कराने के लिए आवेदन दाखिल करने पर विचार कर रही है।

SIT की जांच तेज

मामले में आरोपित पति समर्थ सिंह को रिमांड पर लेकर SIT लगातार पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह की कॉल डिटेल रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है। दोनों की अन्य लोगों से बातचीत, मोबाइल चैट, लोकेशन और डिजिटल गतिविधियों को भी खंगाला जा रहा है।

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मौत से पहले त्विषा किन लोगों के संपर्क में थी और उसकी आखिरी बातचीत किससे हुई थी।

दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बंद लिफाफे में

रविवार को एम्स दिल्ली के डॉक्टरों की टीम ने त्विषा शर्मा के शव का दूसरा पोस्टमॉर्टम किया। इसकी रिपोर्ट हाई कोर्ट में बंद लिफाफे में सौंपी जाएगी। वहीं, भोपाल जिला अदालत में 12 मई से 20 मई तक की कॉल डिटेल और भोपाल एम्स के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने संबंधी आवेदन पर भी सुनवाई होगी।

गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत निरस्त करने की मांग पर सुनवाई 27 को

हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति देवनारायण सिंह की एकलपीठ ने सोमवार को पूर्व जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत निरस्त करने की मांग पर सुनवाई 27 मई तक के लिए बढ़ा दी। कोर्ट ने इस मामले में दो अगल अलग आवेदनों को संयुक्त रूप से सुनवाई की व्यवस्था दे दी है। एक आवेदन त्विषा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा का है, जबकि दूसरा राज्य की ओर से दायर हुआ है।

राज्य के आवेदन पर नोटिस सर्व को चुका है। नवनिधि शर्मा के आवेदन पर नोटिस सर्व नहीं हुआ था। इसीलिए गिरिबाला के वकील ने नोटिस प्राप्त किया। कोर्ट ने पाया कि दोनों आवेदनों में ग्राउंड पृथक हैं। राज्य का आरोप है कि अग्रिम जमानत मिलने के बाद से गिरिबाला जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं।

मीडिया में बयानबाजी कर रही हैं। जबकि नवनिधि शर्मा का आरोप है कि गिरिबाला सिंह साक्ष्यों से छेड़छाड़ कर रही हैं। इसलिए भोपाल की कोर्ट से पूव में मिली अग्रिम जमानत निरस्त कर दी जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.