ट्रिपल मर्डर केस में आरोपियों के आशियानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Updated on 29-10-2022 05:58 PM

दमोह
 दमोह (Damoh) जिले के देवरान में हुए दलित परिवार के ट्रिपल मर्डर केस के आरोपियों के कब्जों पर शुक्रवार को बुलडोजर चलाया गया. प्रशासन की टीम ने जेसीबी से आरोपियों की एक दुकान और एक मकान को जमींदोज कर दिया. दरअसल, देवरान में 25 अक्टूबर को छेड़छाड़ के विवाद पर एक दलित परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद से इलाके में तनाव फैला हुआ है.

6 आरोपी गिरफ्तार
अंधाधुंध फायरिंग में अ
हिरवार और उनकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई थी. इस बीच दमोह पुलिस ने एक महिला सहित पटेल परिवार के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं एक नाबालिग आरोपी अब भी फरार है. इस मामले में कुल सात नामजद आरोपी है. वहीं यह मामला लगातार राजनीतिक रंग ले रहा है. कांग्रेस विधायक अजय टंडन ने आरोपियों के ठिकानों पर बुलडोजर चलाये जाने की मांग की थी.

सीएम ने दिया कार्रवाई का निर्देश
बीएसपी सुप्रीमों मायावती ने भी शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए दलित अत्याचार का मुद्दा उठाया था. इसे लेकर पीड़ित दलित पक्ष की तरफ से विरोध जताते हुए अहिरवार समाज ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था. हालांकि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रशासन को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे. प्रशासन ने जांच पड़ताल के बाद देवरान ट्रिपल मर्डर केस के मुख्य आरोपी जगदीश पटेल के अवैध कब्जों को चिन्हित किया.

अवैध कब्जे हटाये गए
इसके बाद दो दिन पहले कब्जेधारियों के घर नोटिस चस्पा किया गया और आज इन कब्जों को गिराने की कार्यवाही की गई. इलाके के एसडीएम गगन बिसेन और एडिशनल एसपी शिवकुमार सिंह ने बताया कि राजस्व विभाग के अमले ने पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से आरोपियों के अवैध कब्जे हटाये गए हैं.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.