पोस्टर प्रतियोगिता में पं. आर.डी. तिवारी उत्कृष्ट विद्यालय एवं भाषण में होलीक्रास सीनियर सेकेण्डरी स्कूल ने बाजी मारी

Updated on 18-09-2022 05:13 PM

अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, नवा रायपुर द्वारा नवीन विश्राम गृह, सिविल लाईंस, रायपुर में पोस्टर एवं पर्यावरणीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में लगभग 550 प्रतिभागीयों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किये गये।

इस अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुए मंडल के सदस्य सचिव श्री आर.पी. तिवारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं का आह्नान किया कि वे ओजोन परत की सुरक्षा हेतु जन चेतना जागृत करें। श्री तिवारी ने कहा कि स्वयं जागरूक होने के बाद ही हम आम जनता को ओजोन परत के संरक्षण के उपायों को को बेहतर ढंग से समझा सकते हैं। हमें अपनी जीवन शैली में परिवर्तन कर यह सुनिश्चित करना होगा कि ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थ धीरे-धीरे समाप्त हो जाये। श्री तिवारी ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की भी अपील की। उन्होंने प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की चर्चा करते हुए कहा कि यह सैंकडो सालों तक हमारे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता रहता है।
प्रमुख वक्ता के रूप में डॉ रमया सुन्दर रमन, प्रोफेसर डिपार्टमेंट आॅफ अर्थ एण्ड इन्वायरमेंटल साइंस, हेड सेन्टर फॉर साइंस एण्ड सोसाईटी, इंडियन इन्सिटीट्यूट आॅफ साइंस, एजुकेशन एण्ड रिसर्च, भोपाल ने ओजोन परत संरक्षण तथा वायु प्रदूषण व उसके नियंत्रण पर रोचक प्रस्तुतीकरण दिया। डॉ रमन ने कहा कि क्लोरोफ्लोरो कार्बन के सीमित उपयोग से ओजोन परत के संरक्षण के साथ-साथ ग्रीन हाऊस गैस के प्रभाव भी कम हुआ हैे। क्योटो प्रोटोकॉल से अधिक मॉन्ट्रियल प्रोटोकाल प्रभावी है। इस से पृथ्वी के तापक्रम में एक डिग्री कमी आयी है।

भाषण प्रतियोगिता मिडिल स्कूल में प्रथम स्थान अंबिका गुप्ता, बी.पी. पुजारी इंग्लिश मिडियम स्कूल, रायपुर, द्वितीय पुरस्कार लक्ष्यवीर वराडे, प्रो. जे.एन. पाण्डेय, रायपुर एवं तृतीय पुरस्कार सुरभि साहू, बी.पी. पुजारी इंग्लिश मिडियम स्कूल, रायपुर हायर सेकेण्डरी स्कूल में प्रथम अविवा रहमान, होलीक्रास सीनियर सेकेण्डरी, द्वितीय उन्नति सिंह, डी.पी.एस. रायपुर, तृतीय पुरस्कार आकाश सिन्हा, केन्द्रीय विद्यालय रायपुर, महाविद्यालय स्तर पर प्रथम पुरस्कार एन.आदित्य, पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रायपुर, द्वितीय डी. दिया, दिशा कॉलेज रायपुर तथा तृतीय पुरस्कार गुलाब सिंह वर्मा, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में मिडिल स्कूल में प्रथम स्थान योगिता वर्मा, सेंट मेरी इंग्लिश मिडियम स्कूल, द्वितीय पुरस्कार हर्षिता जंघेल, आदर्श विद्यालय, देवेन्द्र नगर, तृतीय पुरस्कार कशिश अंजुम खान बी.पी. पुजारी, जी.ई.एम. स्कूल को मिला। हायर सेकेण्डरी स्कूल स्तर पर प्रथम पुरस्कार आदित्य चौरसिया पं. आर.डी. तिवारी उत्कृष्ट विद्यालय रायपुर, द्वितीय पुरस्कार इशिता साहू, केन्द्रीय विद्यालय नं 2 रायपुर एवं तृतीय पुरस्कार छाया कुर्रे, पी.जी.उमाठे शा. कन्या शाला को प्रदान किया गया। महाविद्यालय स्तर पर प्रथम पुरस्कार रितिक पहरिया, शा. महाप्रमु वल्लभाचार्य स्ना. महाविद्यालय, महासमुंद, द्वितीय पुरस्कार महक कश्यप, दिशा कॉलेज रायपुर, तृतीय पुरस्कार शाजिया ईरम, सेंट थॉमस कॉलेज, भिलाई को मिला। निर्णायक के रूप में श्री जी.एस. सलूजा, वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी, छ.ग. विधानसभा, श्री ए.एन. द्विवेदी, प्रधान संपादक, पायनियर एवं पोस्टर प्रतियोगिता में श्री संघर्ष यदु उपस्थित थे। भाषण प्रतियोगिता की अध्यक्षता श्री एम.आर. सावंत, प्राचार्य शा. जे.एन. पाण्डये उ.मा. शाला रायपुर ने की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.