मंत्री श्री सिलावट के मुख्य आतिथ्य में विशाल मछुआ सम्मेलन शुक्रवार को सांवेर में

Updated on 28-04-2023 06:04 PM

जल-संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य में इंदौर जिले के मछुआरों का विशाल सम्मेलन 28 अप्रैल को सुबह 10 बजे से सांवेर में होगा। सम्मेलन में लगभग ढाई सौ मछुआ भाइयों को विभिन्न योजनाओं में करीब दो करोड़ रूपए की वित्तीय मदद दी जाएगी।

 प्रबंध संचालक मछुआ संघ श्री पुरुषोत्तम धीमान ने बताया कि मछुआ समाज के युवाओं को व्यवसाय एवं स्व-रोजगार से जोड़ने के लिए वित्तीय मदद मिलेगी। सम्मेलन में 25 युवाओं को मछली विक्रय के लिए मोटर साइकल विथ आइस बाक्स और दो किसानों को फिश कियोस्क स्थापना के लिए 12 लाख रूपए की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

सम्मेलन में हैचरी निर्माण के लिए 15 लाख रूपए एवं फिश मिड मिल के लिए 78 लाख रूपए, अपने खेत में मछली-पालन के लिए तालाब निर्माण के इच्छुक 10 मत्स्य-पालक/किसान को 44 लाख रूपए तथा बायोफ्लाक पॉण्ड निर्माण के लिए 11 लाख रूपए प्रदान किये जायेंगे। इसमें 50 मछुआरों को क्रेडिट कार्ड और 150 मछुआरों को 5 लाख रूपए लागत की मछुआ जाल किट भी दी जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.