संस्कृति मंत्री सुश्री ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में "स्पेस काव्य संग्रह का लोकार्पण आज

Updated on 06-03-2023 04:49 PM

रवीन्द्र भवन, भोपाल के सभागार में 6 मार्च को शाम 5.30 बजे कवियित्री डॉ. अंजुलि जैन के अंग्रेजी कविताओं के दूसरे संग्रह "स्पेस'' का लोकार्पण होगा। मुख्य अतिथि संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर होंगी। अध्यक्षता सुप्रसिद्ध कवि प्रो. सरोज कुमार और विशिष्ट अतिथि पद्मश्री अशोक चक्रधर और श्री सम्पत सरल होंगे।

मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी, भोपाल में एसोसिएट प्रोफेसर श्रीमती अंजुलि जैन ने अंग्रेजी साहित्य से गहरे लगाव के चलते पहले अंग्रेजी में एम.ए. किया और फिर पीएचडी की। इन्द्रा पब्लिशिंग हाउस से भोपाल द्वारा प्रकाशित स्पेस श्रीमती जैन का दूसरा काव्य संग्रह है। पहला काव्य संग्रह "स्पाटेंनियस आउटपोरिंग्स की कविताओं का चयन और संकलन उनके पिता ने उनकी डायरी से किया था। आज लोकार्पित काव्य संग्रह "स्पेस'' पहले संग्रह की निरंतरता में ही है। इसकी कविताएँ, लय और ताल संबंधी उनके अनुभवों और आकलन पर आधारित है।

लोकार्पण समारोह के दूसरे चरण में शाम 6.30 बजे से देश के शीर्षस्थ हास्य कवियों का कवि सम्मेलन भी प्रारंभ होगा। हास्य कवि सम्मेलन के कवियों में सर्वश्री डॉ. पवन जैन, सम्पत सरल, राजेन्द्र मालवीय आलसी, मदन मोहन समर, चिराग जैन, मनीषा शुक्ला, शबनम अली और दीपक शुक्ला दनादन अपनी रचनाएँ प्रस्तुत करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.