लाइव मैच में सरफराज खान ने मारी राशिद खान को जोरदार टक्कर, धम से जमीन पर गिरा अफगानी पठान

Updated on 05-04-2023 09:24 PM
नई दिल्ली:आईपीएल 2023 का सातवां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच बीते मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। गुजरात ने 6 विकेट से यह मुकाबला जीत अपना विजय रथ जारी रखा। वहीं दूसरी ओर दिल्ली की यह टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार थी। भले ही यह मैच हार्दिक पांड्या की टीम ने एकतरफा जीता हो। लेकिन इस मुकाबले के दौरान सरफराज खान और राशिद खान के बीच कुछ ऐसा हुआ जिसे देख आप उस पर से अपनी नजरे नहीं हटा पाएंगे।एक खान ने दूसरे खान को मारी जोरदार टक्कर

आईपीएल के 16वें सीजन में जहां सरफराज खान दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, वहीं राशिद खान गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, दिल्ली और गुजरात के मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। गौरतलब है कि अब इस पूरे इंसीडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से भी वायरल हो रहा है। दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स की पारी का 15वां ओवर गुजरात की ओर से स्टार और अनुभवी गेंदबाज राशिद खान डाल रहे थे। उनके ओवर की पांचवीं गेंद पर सरफराज ने स्क्वेयर लेग पर एक जबरदस्त स्वीप शॉट खेला। हालांकि वह उन्हें उस गेंद पर चौका तो नहीं मिला जिसके चलते वह एक रन के लिए दौड़े। ऐसे में जब सरफराज एक रन के लिए भाग रहे थे तो उनकी नजरे गेंद पर टिकी हुईं थी।

वहीं राशिद का ध्यान भी बॉल पर ही था। दोनों ने एक दूसरे को बिल्कुल नहीं देखा, जिसका नतीजा यह हुआ कि सरफराज भागते हुए सीधा राशिद के अंदर घुस गए। सरफराज ने राशिद को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि अफगान खिलाड़ी सीधा जमीन पर गिर गया। सरफराज ने पहले अपने रन पूरा किया और फिर उसके बाद तेजी से राशिद के पास उनका हाल चाल पूछने गए। राहत की बात है कि दोनों खिलाड़ियों में से कोई भी चोटिल नहीं हुआ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.