साल की पहली तिमाही में सब अमीरों पर भारी पड़ा यह 'छुटकू', एलन मस्क को सबसे ज्यादा नुकसान

Updated on 31-03-2024 01:13 PM
नई दिल्ली: साल की पहली तिमाही खत्म होने जा रही है। इस दौरान दुनिया के अमीरों की लिस्ट में काफी उथलपुथल देखने को मिली है। साल की शुरुआत में एलन मस्क दुनिया के सबसे बड़े रईस थे। फिर जेफ बेजोस ने यह कुर्सी हथिया ली। लेकिन वह भी ज्यादा दिन तक इस पर टिक नहीं पाए और आजकल फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट इस कुर्सी पर विराजमान हैं। वैसे इस साल सबसे ज्यादा कमाई की बात करें तो फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स के मार्क जकरबर्ग ने सबको पीछे छोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक पहली तिमाही में उनकी नेटवर्थ में 44.6 अरब डॉलर यानी 37,18,89,74,10,000 रुपये की तेजी आई है। वह 173 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। जकरबर्ग के नाम दुनिया में सबसे कम उम्र में बिलिनेयर बनने का रेकॉर्ड है।

जकरबर्ग मात्र 23 साल की उम्र में ही बिलिनेयर बन गए थे। उन्होंने साल 2004 में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के अपने कुछ दोस्तों के साथ फेसबुक की स्थापना की थी जो आज दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्क साइट है। 14 मई 1984 को जन्मे जकरबर्ग 2007 में मात्र 23 साल की उम्र में दुनिया में सबसे कम उम्र के बिलिनेयर बन गए थे। उन्होंने मई 2012 में फेसबुक को पब्लिक कराया। जकरबर्ग ने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और अमीरों की लिस्ट में ऊपर चढ़ते गए। दुनिया के सबसे बड़े रईस अरनॉल्ट 48 साल की उम्र में बिलिनेयर बने थे। यानी जब वह इस मुकाम पर पहुंचे तो उनकी उम्र जकरबर्ग से दोगुनी से भी ज्यादा हो चुकी थी। अरनॉल्ट की नेटवर्थ में इस साल 23.9 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है और यह 231 अरब डॉलर पहुंच चुकी है।

मस्क को सबसे ज्यादा नुकसान

इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया के फाउंडर जेंसन हुआंग दूसरे नंबर पर हैं। कंपनी के शेयरों में आई तेजी के चलते उनकी नेटवर्थ में 35.6 अरब डॉलर की तेजी आई है और वह 79.6 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अमीरों की लिस्ट में 19वें नंबर पर हैं। दुनिया के टॉप 10 अमीरों की बात करें तो इनमें से नौ की नेटवर्थ इस साल बढ़ी है। बेजोस की नेटवर्थ में इस साल 26.2 अरब डॉलर की तेजी आई है। वह 203 अरब डॉलर के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। बिल गेट्स की नेटवर्थ में 13.5 अरब डॉलर, वॉरेन बफे की 19.2 अरब डॉलर, लैरी एलिसन की 16 अरब डॉलर और सर्गेई ब्रिन की 9.73 अरब डॉलर की तेजी आई है। इसी तरह मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में 17.1 अरब डॉलर और गौतम अडानी की नेटवर्थ में 14.7 अरब डॉलर की तेजी आई है।

टॉप 10 रईसों में नेटवर्थ गंवाने वाले एकमात्र शख्स मस्क हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में सबसे ज्यादा 40.1 अरब डॉलर की गिरावट आई है। वह 189 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। टेस्ला, ट्विटर और स्पेसएक्स के सीईओ मस्क 41 साल की उम्र में बिलिनेयर बने थे। पिछले साल उनकी नेटवर्थ में सबसे ज्यादा उछाल आई थी लेकिन इस साल सबसे ज्यादा नेटवर्थ गंवाने वाले अमीर हैं। इस साल टेस्ला के शेयरों में काफी गिरावट आई है और कंपनी 559.85 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ मार्केट कैप के लिहाज से 15वें नंबर पर खिसक गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
नई दिल्ली: मुंबई के जुहू में देश की सबसे बड़ी लग्जरी होम डील में से एक ने सबका ध्यान खींचा है। एंजल वन के फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश…
 22 September 2026
नई दिल्ली: देश के ऑटो मार्केट में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक ऑटो मार्केट में लौट रहे हैं। चालू वित्त वर्ष…
 22 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के 22,569 करोड़ रुपये के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। आईपीओ के 5.71 गुना…
 22 September 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेशकों की संख्या आय दिन बढ़ती दिख रही है। मार्केट के जानकार बताते हैं कि शेयर बाजार में सीधे निवेश के बजाय लोग म्यूचुअल…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक ने सीईओ पद के लिए आरबीआई को दो नाम भेजे हैं। इनमें ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO अनूप बागची और HDFC बैंक के…
 22 September 2026
नई दिल्ली: हम जब भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो सबसे पहला काम उसकी स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए उसपर टेम्पर्ड ग्लास या स्क्रीन प्रोटेक्टर लगवाते हैं। दुकान…
 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
Advt.