आजादी की शताब्दी वर्ष में विश्व का भरण-पोषण राष्ट्र बनेगा भारत मंत्री श्री परमार

Updated on 28-07-2023 06:33 PM

आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में भारत अमेरिका सहित अनेक देशों में खाद्य सामग्री भेजने में समर्थ हो गया है। शताब्दी वर्ष 2047 तक भारत विश्व का भरण पोषण करने वाला राष्ट्र होगा। स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री इंदर सिंह परमार ने यह बात आज समन्वय भवन में राजपत्रित पशु चिकित्सक संघ मध्यप्रदेश के प्रांतीय अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए कही।

श्री परमार ने कहा कि कृषि प्रधान देश भारत में किसानों की अतिरिक्त आय का साधन पशुपालन है और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में पशु चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत की बढ़ती कृषि आय में पशु चिकित्सकों का अपरोक्ष रूप से महत्वपूर्ण योगदान शामिल है। उन्होंने कहा कि देशी गाय पालन को बढ़ावा दें। प्राचीन सुसमृद्ध, शिक्षित विश्वगुरू भारत की तरह 2047 के भारत को गढ़ने का काम करोड़ो लोगों के समन्वय से जारी है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज विश्व का 25 प्रतिशत दुग्ध उत्पादन भारत में हो रहा है। भारत की आर्थिक उन्नति में इसकी बड़ी भूमिका है। जिसमें पशु चिकित्सकों का सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थान है। जिन राज्यों में कृषि के साथ पशुपालन किया जा रहा वे राज्य आर्थिक तंगी के दौर से नहीं गुजरते। प्रधानमंत्री ने इस दिशा में काफी प्रयास किये हैं। आज देश 36 करोड़ और मध्यप्रदेश के एक करोड़ 36 लाख लोग गरीबी रेखा से मुक्त हो चुके है। उन्नत ग्रामीण समाज निर्माण में पशु चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

प्रमुख सचिव पशुपालन श्री गुलशन बामरा ने कहा कि 'वन हेल्थ कॉन्सेप्ट' आ रहा है। इसमें पशु चिकित्सकों की भूमिका अति महत्वपूर्ण होगी। प्रदेश की जीडीपी में कृषि का एक तिहाई योगदान है। जिसमें से 10 प्रतिशत पशुपालन से आता है। उन्होंने कहा पशुचिकित्सकों का वेतन पदोन्नति अन्य चिकित्सकों के बराबर है। इंटर्नशिप, स्टायपेंड भी बराबर हो जाएगा। वेटनरी थ्री टियर को विकसित करने का प्रयास जारी है। चलित पशु एम्बुलेंस योजना में बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर मिले हैं।

भारतीय चिकित्सा परिषद के डॉ. उमेश चंद्र शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश के एकजुट पशु चिकित्सकों ने जिस तरह प्रदेश को अग्रपंक्ति तक पहुँचाया है, वह दूसरे राज्यों के लिये भी प्रेरणास्पद है। एक समय था जब अमेरिका मिल्क पाउडर भारत भेजता था, आज भारत सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश है। चलित पशु चिकित्सा इकाई संचालन में मध्यप्रदेश मॉडल लोकप्रिय हो रहा है। भारत में 32 करोड़ परिवारों की आजीविका साधन पशुपालन है। जिसमें पशु चिकित्सकों का सहयोग सराहनीय है। कोरोना काल भी पशु चिकित्सकों ने पूरे देश में अपनी जान की परवाह न करते हुए पशु और मानव की जो सेवा की वह प्रशंसनीय है। इस दौरान देश के लगभग 400 पशु चिकित्सकों ने अपने प्राण भी खोए। कार्यक्रम को संचालक डॉ. आर.के. मेहिया ने भी संबोधित किया।

आईवीए (महिला विंग) की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी श्रीनिवासन सहित अधिवेशन में प्रदेश के सभी जिलों के संयुक्त संचालक और उप संचालक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन उप संचालक डॉ. प्रियकांत पाठक और आभार प्रदर्शन संघ के महा सचिव डॉ. अनुपम अग्रवाल ने किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.