महिला से दुष्कर्म व पति की हत्या मामले में ,कोर्ट ने सुनायी दोहरी उम्र कैद की सजा

Updated on 17-11-2022 05:11 PM
 रीवा जिला अदालत ने दुष्कर्म और हत्या के दोषी को दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई.  2 साल पहले सिटी कोतवाली थाना इलाके के खाम्हा गांव में दोषी अभिषेक पाठक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसके पति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी. इस मामले में दोषी को सजा सुनाई गई है.

रीवा के सिटी कोतवाली थाना इलाके के खाम्हा गांव में 2 साल पहले दुष्कर्म और हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था. मामले में दर्ज एफ आई आर के मुताबिक खाम्हा गांव में एक निर्माणाधीन भवन में अजय चौधरी और उनकी पत्नी मजदूरी कर रहे थे. काम खत्म करने के बाद वे दोनों लोग उसी भवन की छत पर सोने चले गए. इस बीच सोते समय ही रात के तकरीबन 1 बजे दोषी अभिषेक पाठक और उसका एक नाबालिक साथी छत पर आ गया. फिर उन्होंने महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया.

विरोध करने पर पति को चाकू मार दिया
महिला का पति अजय नींद से जाग गया और उसने दोनों आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. पत्नी ने जब बीच-बचाव करना चाहा तो आरोपियों ने महिला को छत से नीचे फेंक दिया. इससे महिला बेहोश हुई और गंभीर रूप से घायल हो गई. वहीं मौके पर भवन निर्माण का काम करने वाला ठेकेदार पहुंच गया. उसने मामले की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर तत्काल पुलिस की टीम पहुंच गई. इसके बाद महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि चाकू लगने से पति अजय की मौत हो गई थी. इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया था.

आरोपी दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई
मामले में दोषी अभिषेक पाठक खड्डा थाना सिटी कोतवाली रीवा का रहने वाला है. मामले में दोषी पाए जाने पर रीवा जिला न्यायालय ने उसे दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. न्यायधीश सीएम उपाध्याय ने दोषी को धारा 450 के तहत 10 साल सश्रम कारावास और 100 रुपए जुर्माना. धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और 100 रुपए जुर्माना. धारा 307 के तहत 10 साल का सश्रम कारावास और 100 रुपए जुर्माना. इसके अलावा एस सी- एस टी अधिनियम की धारा 3 (2) (5) के तहत आजीवन कारावास(2 बार) और 100 रुपए जुर्माना. साथ ही आयुध अधिनियम की धारा 25वी के तहत 1 साल सश्रम कारावास और 100 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.