सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के मामले में सीबीआई व डीजीपी सहित अन्य से जवाब तलब

Updated on 24-04-2023 12:30 AM

जबलपुर,। हाई कोर्ट ने सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के प्रकरण में रीवा पुलिस द्वारा लीपापोती के आरोप के मामले को गंभीरता से लिया। इसी के साथ सीबीआई भोपाल, डीजीपी, पुलिस अधीक्षक रीवा, एसएचओ हनुमना थाना, एसआई शैल यादव व अन्य को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया। न्यायमूर्ति नंदिता दुबे की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान याचिकाकर्ता रीवा निवासी रामलखन गुप्ता की ओर से अधिवक्ता सौरभ शर्मा ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के मामले की जांच में रीवा पुलिस लीपापोती कर रही है। लिहाजा, सीबीआई से जांच कराई जाए।

सामूहिक दुष्कर्म नहीं सिर्फ हत्या की धाराएं लगाईं :

याचिकाकर्ता 30 जनवरी 2023 को अपने पिता का इलाज कराने जबलपुर आया था। उसे खबर मिली की मां की हत्या हो गई है। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता सौरभ शर्मा ने कोर्ट को बताया कि सीन आफ क्राइम में सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की बात आई थी, लेकिन पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध महज धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। याचिका में आरोप लगाया गया कि गांव के रामयज्ञ पटेल, बृजेश पटेल, विवेक नंद पटेल, प्रमोद पटेल ने सामूहिक दुष्कर्म किया है और बाद में हत्या कर दी। यह भी आरोप लगाया कि अपराध को छिपाने की नीयत से मिलीभगत से नियमविरुद्ध आधी रात में दो बजे डा. आलेख प्रकाश व डा. सुप्रिया पाठक ने शव का पोस्टमार्टम कर दिया। बाद में पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग काे आरोपित के रूप में पेश कर दिया। याचिकाकर्ता ने प्रधानमंत्री, सीबीआई, डीजीपी सहित कई जगह शिकायतें की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर याचिका दायर की गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.