T20 वर्ल्ड कप 2022 में सभी टीमों ने खेला अपना एक-एक मैच

Updated on 25-10-2022 05:35 PM

ICC T20 World Cup 2022 में सुपर 12 में सभी 6 टीमों ने एक-एक मैच खेल लिया है। 5 टीमें मैच जीत चुकी हैं, जबकि दो टीमों का मैच बेनतीजा रहा है। 5 टीमों को हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, सुपर 12 के मैचों की प्वाइंट्स टेबल अलग-अलग है, क्योंकि सुपर 12 की टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। यही वजह है कि दो अलग-अलग अंकतालिकाओं में दो अलग-अलग टीमें शामिल हैं। 


ग्रुप 1 में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीम है, जबकि ग्रुप 2 में भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, नीदरलैंड और जिम्बाब्वे की टीम है। ग्रुप 1 की अंकतालिका में इस समय न्यूजीलैंड की टीम शीर्ष पर है, क्योंकि इस टीम का नेट रन रेट सबसे बेहतर है। इस ग्रुप में दूसरे नंबर पर श्रीलंका की टीम है और तीसरे नंबर पर इंग्लैंड की टीम है।

 

वहीं, ग्रुप 2 की बात करें तो इसमें पाकिस्तान को हराने वाली भारतीय टीम नहीं, बल्कि बांग्लादेश की टीम है, जिसने नीदरलैंड को हराया था। भारत दूसरे नंबर पर है, जबकि साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे एक-एक अंक के साथ संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, जो टीमें इन दोनों ग्रुप में शीर्ष 2 में शामिल होंगे, वो सीधे टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.