रीवा में सुबह युवक खेत गया, शाम तक नहीं लौटने पर परिजन खोजते हुए रात में पहुंचे, मृत मिला

Updated on 13-03-2023 06:11 PM

रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना अंतर्गत कचूर गांव में एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक रविवार की सुबह 9 बजे युवक खेत घास लेने गया था। वहां गेहूं की फसल के बीच लगी अकरी घास को उखाड़ा। इसके बाद बोझा उठाते ही बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। करंट का तेज झटका लगते ही किसान खेत में गिरकर मर गया।

जब किसान शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजन अनहोनी की आशंका जाहिर करने गले। ऐसे में गांव वाले एकत्र होकर रात 9 बजे खेत गए। वहां देखा कि किसान मृत पड़ा है। गांव वालों ने तुरंत बैकुंठपुर पुलिस को सूचना दी। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। सोमवार की सुबह एफएसएल टीम की मौजूदगी में घटनास्थल की जांच कराई गई है।

ये है मामला
बैकुंठपुर थाना प्रभारी निरीक्षक आरके मिश्रा ने बताया कि मृतक किसान की शिनाख्त पुष्पेंद्र मिश्रा पुत्र बैजनाथ मिश्रा 33 वर्ष निवासी कचूर गांव के रूप में हुई है। परिजनों द्वारा हादसे की जानकारी 12 मार्च की रात 9 बजे दी गई। जिसके बाद घटनास्थल थाने का बल गया था। सुबह सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट के प्रभारी डॉ. आरपी शुक्ला अपनी टीम के साथ आए है।

विद्युत विभाग की लापरवाही ने ली जान
ग्रामीणों का आरोप है कि कचूर गांव में कई जगह किसानों के खेतों में एलटी लाइन तीन फेस की जगह दो फेस है। कई बार शिकायतों के बाद भी नहीं सुना गया। ऐसे में किसान अपने तरीके से तीसरा फेस दो पोल में बना लिए थे। यही फेस की लाइन जमीन से महज 5 से 6 फीट की ऊंचाई पर थी। जिससे किसान घास का बोझा उठाते समय लाइन के संपर्क में आ गया।

तड़प तड़प कर मौत, हाथ की उंगलियां जली
पुलिस का मानना है कि बिजली लाइन की ऊंचाई जमीन से बहुत कम रही है। ऐसे में अकरी हरियार का बोझा उठाते ही एलटी लाइन टच हो गई। झटका लगते ही किसान गिर गया। सुबह से रात तक किसी ने खोज खबर नहीं ली। जिससे तड़प तड़प कर मौत हो गई है। सुबह जांच में पता चला है कि हाथ और उंगलियां करंट से जली है।​ जिससे तुरंत प्राण निकल गए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.