ऑपरेशन सिंदूर में 'आकाशतीर' ने उड़ा दी थी पाकिस्तान की नींद, इसे बनाने वाली देसी कंपनी के आ गए मजे, रॉकेट हुए शेयर

Updated on 20-05-2025 12:48 PM
नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हर हमले को नाकाम किया था। भारत के साथ संघर्ष में पाकिस्तान ने ड्रोन का काफी इस्तेमाल किया था। इसमें तुर्की में बने ड्रोन भी शामिल थे। इन ड्रोन को भारत के स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम आकाशतीर ने हवा में ही नष्ट कर दिया था। भारतीय सेना के अनुसार, इस सिस्टम ने 100% सटीकता के साथ काम किया और हर खतरे को रोका। अब आकाशतीर को बनाने वाली कंपनी के शेयर में तेजी आई है।

आकाशतीर को पूरी तरह से भारत में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) की ओर से विकसित किया गया है। यह आर्मी और एयर फोर्स दोनों के रडार से जुड़ा होता है। इससे यह एक ऑटोमेटेड कमांड और कंट्रोल सिस्टम बन जाता है। इसका मतलब है कि यह जल्दी से समझ सकता है कि हवा में क्या हो रहा है। यह दोस्ताना और दुश्मन की चीजों के बीच अंतर बता सकता है। साथ ही, यह आस-पास के हथियारों को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित कर सकता है।

सरकारी कंपनी है बीईएल

बीईएल सरकारी कंपनी है, जो एयरोस्पेस, सैटेलाइट कम्युनिकेशन और डिफेंस सेक्टर में काम करती है। इसमें 51% भारत सरकार की हिस्सेदारी है। साथ ही 7.5% हिस्सेदारी एलआईसी और 4 फीसदी हिस्सेदारी बैंक ऑफ बड़ौदा की है। इस कंपनी की स्थापना 1954 में हुई थी। कंपनी का हेडक्वॉर्टर बेंगलुरु में है, लेकिन देश के कई शहरों में इसकी यूनिट खुली हुई हैं। यह कंपनी दुनिया के कई देशों में काम करती है। इसमें अमेरिका, सिंगापुर, वियतनाम आदि शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.