एमपी में नेताओं ने मंडल अध्यक्ष बनने बताई कम उम्र:बीजेपी को निरस्त करने पडे़ 18 मंडलों के चुनाव

Updated on 23-12-2024 01:36 PM

मध्यप्रदेश में बीजेपी के संगठन चुनाव चल रहे हैं। 1 से 15 दिसंबर तक 1300 मंडलों में अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि चुने जाने थे। बीजेपी के संगठनात्मक रूप से मध्यप्रदेश में 60 जिले हैं, इनमें मंडल अध्यक्षों के चुनाव को लेकर चुनाव समिति के पास करीब 100 शिकायतें पहुंची हैं। अपीलीय समिति ने इन शिकायतों की छानबीन कर ली है। सोमवार को शिकायतों पर फैसला हो सकता है।

शिकायतों के मुताबिक, डेढ़ दर्जन ऐसे मंडल हैं, जहां पर अध्यक्ष बनने के लिए पदाधिकारियों ने खुद की उम्र घटाकर बताई है। इसके बाद 18 मंडलों के आधिकारिक तौर पर चुनाव ही निरस्त कर दिए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा सिवनी से हैं।

मंडल अध्यक्ष के लिए ये क्राइटेरिया तय थे बीजेपी ने मंडल अध्यक्षों के लिए 45 साल से कम उम्र का क्राइटेरिया तय किया था। इसके अलावा ऐसे कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष नहीं बनाने के निर्देश थे, जिनका आपराधिक रिकाॅर्ड है। जिन्होंने पार्टी के खिलाफ काम किया है या जिन कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बयानबाजी की है।

जानिए, कहां-क्या शिकायत हुई

खंडवा: बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि रायशुमारी तो नाममात्र थी। विधायक, सांसद की पसंद से ही मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं। कांग्रेस से भाजपा में आकर विधायक बनीं छाया मोरे ने अपने करीबी और पूर्व कांग्रेसी जगराम यादव को गुड़ी मंडल अध्यक्ष बनवा दिया। फकीरचंद कुशवाह को पंधाना मंडल अध्यक्ष बनाया है। उनकी उम्र मार्कशीट, आधार, समग्र सहित सभी दस्तावेजों में 48 साल है जबकि संगठन ने मंडल अध्यक्ष के लिए अधिकतम 45 साल की उम्र तय कर रखी है। अन्य दावेदारों ने इसकी शिकायत संगठन मंत्री हितानंद शर्मा से की है। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि यदि संगठन स्तर से नियुक्ति को अयोग्य घोषित नहीं किया जाता है तो कोर्ट का रुख भी करेंगे।

निवाड़ी: ओरछा के मंडल अध्यक्ष बनाए गए पुष्पेंद्र सेन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन से शिकायत की है। कहा है कि पुष्पेंद्र की एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में फोटो वायरल हुई हैं। निवाड़ी जिले के तरीचर कलां मंडल अध्यक्ष के आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर प्रदेश संगठन के पास शिकायत पहुंची है।

शहडोल: जिले के 19 में से 16 मंडल अध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है। 6 मंडल अध्यक्ष रिपीट किए जाने का कार्यकर्ता विरोध जता रहे हैं। उनका आरोप है कि वर्तमान मंडल अध्यक्ष 5 साल से ज्यादा का कार्यकाल पूरा कर चुके थे। इसके बाद उन्हें दोबारा मंडल अध्यक्ष बना दिया है। इसी प्रकार का विरोध अन्य मंडलों में भी जारी है। बुढार, ब्यौहारी और सोहागपुर मंडल में गुटबाजी के कारण अभी तक अध्यक्षों के नाम की घोषणा नहीं हो पाई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.