देशभर के कई राज्यों में स्कूलों ने बढ़ाई 15% तक फीस, पूछने पर बोले- नियम है

Updated on 06-04-2023 06:15 PM
नई दिल्ली: स्कूलों में नया सेशन पैरंट्स की जेबों पर भारी पड़ रहा है। दिल्ली समेत देशभर के प्राइवेट स्कूलों ने फीस बढ़ानी शुरू कर दी है। दिल्ली, कर्नाटक, राजस्थान, पंजाब, यूपी, कश्मीर, झारखंड समेत कई राज्यों में फीस 10 से 15 फीसदी तक बढ़ी है। किस आधार पर फीस बढ़ाई जा रही है, इसका ब्यौरा पैरंट्स को नहीं मिल रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि मनमाने तरीके से फीस नहीं बढ़ाई जा सकती। सरकारी जमीन पर बने स्कूल बिना शिक्षा निदेशक की इजाजत के फीस नहीं बढ़ा सकते।
क्या है फीस बढ़ाने का गणित?
दिल्ली में 1700 प्राइवेट स्कूल हैं। सरकारी जमीन पर बने स्कूलों की संख्या 394 है। 1374 स्कूल प्राइवेट जमीन पर बने हैं। ये स्कूल अनएडेड स्कूल हैं यानी इन्हें सरकार से फंड नहीं मिलता। शिक्षा निदेशालय के एक अधिकारी बताते हैं, डीडीए की जमीन या किसी दूसरी सरकारी एजेंसी की जमीन पर चल रहे प्राइवेट स्कूल को हर साल फीस बढ़ाने के लिए प्रस्ताव शिक्षा निदेशक को देना होता है। साथ ही सभी फाइनैंशल रेकॉर्ड और दस्तावेज दिखाने होते हैं। पहले प्रस्ताव की स्क्रूटनी होगी, फिर शिक्षा निदेशालय की ओर से स्कूलों का ऑडिट किया जाता है। इसके बाद ही फीस बढ़ाने की इजाजत दी जाती है। अगर फीस बढ़ाने की जरूरत महसूस नहीं हुई, तो मंजूरी नहीं दी जाएगी। वहीं प्राइवेट जमीन पर चल रहे स्कूलों के लिए फीस बढ़ाने की मंजूरी लेनी जरूरी नहीं है। हालांकि, फीस बढ़ाने के बाद उसे इसकी जानकारी शिक्षा निदेशालय को देनी होगी। निदेशालय को बढ़ोतरी गलत लगती है, तो इसे रोका जा सकता है।
दिल्ली में फीस रेगुलेशन को लेकर कोई कानून नहीं है। 2015 में दिल्ली सरकार ‘फीस रेगुलेशन एक्ट’ लाई थी लेकिन केंद्र से मंजूरी नहीं मिली। कई राज्यों में कानून लचर है। फीस तय करने में सरकार की भूमिका होनी चाहिए।
अशोक अग्रवाल, प्रेजिडेंट, ऑल इंडिया पैरंट्स असोसिएशन
NCR के शहरों में भी बढ़ी फीस
गुड़गांव में निजी स्कूलों ने 10 से 15 फीसदी फीस बढ़ा दी है। कुछ स्कूलों ने डिवेलपमेंट और एडमिशन फीस तो नहीं ली लेकिन ट्यूशन फीस बढ़ा दी है। स्कूल फॉर्म 6 भरने के बाद ही फीस बढ़ा सकते हैं, लेकिन आधे से अधिक स्कूलों ने यह फॉर्म नहीं भरा है। इस फॉर्म में भरी गई सूचनाएं सरकार के पास जाती हैं। फरीदाबाद में यह बढ़ोतरी 20 फीसदी तक हुई है। यहां कुल 500 निजी स्कूलों में से 350 ने फॉर्म 6 भरे हैं। गौतमबुद्धनगर के भी स्कूलों ने 8-12 प्रतिशत तक फीस बढ़ा दी है। गाजियाबाद में कई स्कूलों ने 10% तक फीस बढ़ाने का सर्कुलर भेजा है। कुछ स्कूलों ने एग्जामिनेशन चार्ज इस साल से जोड़ दिया गया है और इसे फीस स्ट्रक्चर से अलग रखा है। इसे लेकर वैशाली और इंदिरापुरम के कुछ स्कूलों ने पैरंट्स असोसिएशन से शिकायत की है।
ज्यादातर स्कूलों ने फीस सही तरीके से बढ़ाई है। कई स्कूलों ने जो फीस बढ़ाई है, उसकी शिक्षा निदेशालय ने ही मंजूरी दी है। सरकारी जमीन पर बने निजी स्कूलों को शिक्षा निदेशालय ने अनुमति लेने वाला आदेश हाई कोर्ट में पेंडिंग है।
भरत अरोड़ा, प्रेजिडेंट, अनएडेड मान्यता प्राप्त प्रा. स्कूल्स एक्शन कमिटी

कई राज्यों से मिल रहीं शिकायतें
  • कर्नाटक में निजी स्कूलों के 20-40% फीस बढ़ाने की शिकायतें मिल रहीं है, जिसका विरोध पैरंट्स कर रहे हैं।
  • पंजाब में प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ एक ही दिन में 1600 से ज्यादा शिकायतें सरकार को मिली हैं।
  • राजस्थान में भी ज्यादातर प्राइवेट स्कूलों में 10 फीसदी तक फीस बढ़ोतरी की शिकायतें सामने आई हैं।
  • कश्मीर में शिक्षा विभाग ने खुद माना कि निजी स्कूल मनमाने ढंग से जरूरत से ज्यादा फीस वसूल रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.