कुसुमकसा में ग्रमीणों ने मुख्यमंत्री का खुमड़ी पहना व लाठी भेंटकर किया स्वागत

Updated on 20-09-2022 05:09 PM
भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर भेंट मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत की। राजगीत के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। मुख्यमंत्री का खुमड़ी पहनाकर, लाठी भेंटकर ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा आज नवमी है। सब घर पितर आये है। बड़ा ,पूड़ी,खीर खाये हैं यह कहते हुए योजना के बारे में चर्चा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा राजहरा और कुसुमकसा के पुराने साथियों से भेट मुलाकात करने यहां आए हैं।  यहां सब मेरे पुराने साथी मिलें हैं। जुन्ना संगवारी मन संग मुलाकात होइस हे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार  2018 में बनी । वादा किये कि थे कि समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी करेंगे। उसे पूरा किया। ऋण माफी योजना ,धान खरीदी के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना प्रारंभ किया। इसमे धान के अलावा मक्का, कोदो,कुटकी की खरीदी की ब्यवस्था किया। अब 26 लाख किसान इसके दायरे में  आये हैं। मुख्यमंत्री ने मलकुहर के किसान गोकुल पटेल  से राज्य सरकार की योजनाओं से मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी ली। पटेल ने कहा  उनका 20 हजार रुपए ऋण माफी  हुआ है । दो किस्त में राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत 15 हजार 500 रुपए मिला है।

लक्षण दास मानिकपुरी ने बताया सभी योजना सही है। भूमि मरम्मत कराया है 42 डिसमिल को खेत बनाने का कार्य करवाया। लेकिन सही नही हुआ। मनरेगा अंतर्गत काम हुआ। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 350 रुपये का पेंशन मिलता है। उसे बढ़ाने की कृपा करेंगे। आजादी के बाद पहली बार आप हमारे बीच मे आये हैं। पहली बार आप आये हैं। आप ने हमारे अधिकार के बारे में पूछा । इसके लिए आभार। रोचक अंदाज में हुई बातचीत।

स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्रों ने परिचय बताया। वैभवी यादव ,रिया केवट,आराधना ठाकुर, मीनाक्षी सोनबरसा ने अंग्रेजी में बात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि निशुल्क पढ़ाई हो रही है। यहाँ सबको अवसर मिल रहा है। आत्मानन्द स्कूल के बच्चों ने अंग्रेजी में बातचीत की। आशिष ने बताया कि वे 12वी में पढ़ रहे हैं। यहां लैब है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहाँ  बच्चे अंग्रेजी में भी बात करते है। अब सप्ताह में एक दिन छत्तीसगढ़ी मे भी पढ़ाएंगे। वैदिक ज्ञान के लिए संस्कृत में भी पढ़ाएंगे। देश दुनिया मे छत्तीसगढ़ का नाम ऊंचा होना चाहिए। वैभवी ने छत्तीसगढ़ी बोली में भी बात की और सबका मन मोह लिया। छत्तीसगढ़ राज्य गीत  राजभाषा बनाये। छत्तीसगढ़ का नाम देश दुनियाभर में उभर रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
जगदलपुर, बस्तर जिले के करपावंड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक (आरआई)…
 20 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल इलाके में रेत से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में महिला नायब तहसीलदार ने 50 हजार रिश्वत मांगी, तो किसान ने कीटनाशक पी…
 20 June 2026
एमसीबी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला…
 20 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के दूरस्थ एवं वनांचल…
 20 June 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 19, 20 एवं 21 जून 2026 तक…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम…
 20 June 2026
एमसीबी। ग्राम पंचायत घघरा के पोडीडोल पारा में पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा गंदा पानी पीने संबंधी 17 जून 2026 को  ETV  भारत के समाचार पोर्टल में प्रकाशित खबर "नाले…
 20 June 2026
रायपुर। CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिवस की हार्दिक दी। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, आपका सरल, संवेदनशील, प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण…
Advt.