6 महीने में ही एक लाख के बना दिए 5 लाख रुपये, सेमीकंडक्टर बनाने वाली इस कंपनी के शेयर ने मचाया तूफान

Updated on 21-09-2024 11:45 AM
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में शुक्रवार को आई जबरदस्त तेजी के साथ कई कंपनियों के शेयर ने भी ऊंची उड़ान भर ली है। वहीं कुछ सेक्टर में काफी शेयर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इन्हीं में से सेमीकंडक्टर सेक्टर से जुड़ी काफी कंपनियों के शेयर निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे रहे हैं। इसका कारण है कि देश में ही चिप बनाने के लिए सरकार काफी प्रयास कर रही है। सेमीकंडक्टर सेक्टर में आने बढ़ने के लिए सरकार कई योजनाएं लेकर आई है। ऐसे में इस सेक्टर में आने वाले समय में और तेजी देखी जा सकती है।

सेमीकंडक्टर बनाने वाली कंपनी RIR Power Electronics Ltd के शेयरों ने इन दिनों तूफान मचा रखा है। इस हफ्ते कारोबार के पांचों दिन (सोमवार से शुक्रवार) इस शेयर में 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा है। अभी इसके शेयर की कीमत 4013.70 रुपये है। शुक्रवार को यह 5 फीसदी की तेजी के साथ 191 रुपये चढ़ गया था। पिछले काफी समय से इस शेयर में तेजी देखी जा रही है।

एक महीने में दिया जबरदस्त रिटर्न


यह शेयर निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दे रहा है। इस हफ्ते इसने 25 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं एक महीने में भी इसने निवेशकों को शानदार प्रॉफिट दिया है। एक महीने इसका रिटर्न करीब 78 फीसदी रहा। एक महीने में इसमें 1755 रुपये की वृद्धि हुई है। अगर आपने एक महीने पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आपको 78 हजार रुपये का फायदा हो चुका होता। यानी एक महीने आपके एक लाख का निवेश बढ़कर 1.78 लाख रुपये हो चुका होता।

एक लाख के बना दिए 5 लाख


इस शेयर ने 6 महीने में निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। इन 6 महीनों में इस शेयर का रिटर्न 400 फीसदी से ज्यादा रहा। 6 महीने पहले इसके शेयर की कीमत 798.60 रुपये थी। इन 6 महीने में इसकी कीमत करीब 3215 रुपये बढ़ गई। अगर आपने 6 महीने पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आज इन एक लाख रुपये की वैल्यू 5 लाख रुपये होती। यानी आपको 4 लाख रुपये का फायदा हो चुका होता।

5 साल में छप्परफाड़ रिटर्न


इस शेयर ने 5 साल में निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। यह रिटर्न 8654 फीसदी रहा। 5 साल पहले इसके शेयर की कीमत करीब 46 रुपये थी। अगर आपने 5 साल पहले इस कंपनी के एक लाख रुपये के शेयर खरीदे होते तो आज इनकी वैल्यू 87.54 लाख रुपये होती। यानी आपको 86.54 लाख रुपये का प्रॉफिट हो चुका होता।

कैसी है कंपनी की आर्थिक स्थिति?


कंपनी का मार्केट कैप करीब 3 हजार करोड़ रुपये का है। कंपनी का हेडक्वॉर्टर मुंबई में है। कंपनी पावर इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री में इनोवशन के लिए जानी जाती है। कंपनी कई तरह की सेमीकंडक्टर डिवाइस, सेमीकंडक्टर मॉड्यूल आदि बिजनस से भी जुड़ी है। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का टर्नओवर करीब 6.7 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले वित्त वर्ष से ज्यादा है। वहीं कंपनी का नेट प्रॉफिट करीब 8 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 19 फीसदी ज्यादा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.