सिर्फ 12 पारियों में शुभमन गिल ने कर ली विराट कोहली की बराबरी, टेस्ट कप्तानी में बना दिया महारिकॉर्ड

Updated on 11-10-2025 01:59 PM
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल नाबाद 129 रनों की पारी खेली। शुभमन गिल का यह टेस्ट में 9वां शतक था। वहीं इस साल शुभमन गिल के बल्ले से 5वां शतक आया। इस शतकीय पारी के साथ ही शुभमन गिल ने विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। दरअसल शुभमन गिल ने विराट कोहली के एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने की बराबर की है।

विराट ने लगातार 2 बार टेस्ट में कप्तानी में करते हुए 5 शतक लगाने का कारनामा किया था। विराट ने 2016 और 2017 में ये उपलब्धि हासिल की थी। वहीं अब शुभमन गिल ने इस साल टीम इंडिया के लिए टेस्ट में कप्तानी करते हुए सिर्फ 12 पारियों में 5 टेस्ट ठोक दिया है। ऐसे में शुभमन गिल इस साल अगर एक भी और शतक लगाते हैं तो वह विराट कोहली से आगे निकल जाएंगे।
भारत ने 150 रन पर अपनी पारी को किया घोषित
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी 518/5 के स्कोर पर घोषित किया। भारत की ओर से इस पारी में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के अलावा कप्तान शुभमन गिल ने शतक लगाए। मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े। राहुल 38 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जायसवाल ने साई सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिए 193 रन जुटाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। सुदर्शन 87 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद जायसवाल ने गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 74 रन जोड़े।
जायसवाल ने 258 गेंदों में 22 चौकों के साथ 175 रन बनाए। वह रन आउट होकर अपना तीसरा दोहरा शतक लगाने से चूक गए। इसके बाद कप्तान गिल ने नितीश रेड्डी के साथ चौथे विकेट के लिए ताबड़तोड़ 91 रन जुटाते हुए टीम को 400 के पार पहुंचा दिया। नितीश ने 54 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 43 रन की पारी खेली। यहां से एक और शानदार साझेदारी देखने को मिली। गिल ने ध्रुव जुरेल के साथ पांचवें विकेट के लिए 102 रन जोड़ते हुए टीम को 500 के पार पहुंचाया। 134.2 ओवर में ध्रुव जुरेल (44) रोस्टन चेज की गेंद पर आउट हुए, जिसके तुरंत बाद कप्तान ने पारी घोषित कर दी। गिल 196 गेंदों में 2 छक्कों और 16 चौकों के साथ 129 रन बनाकर नाबाद रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.