पहले ही वर्ष में राजनांदगांव के प्रयास विद्यालय ने रचा इतिहास

Updated on 31-03-2026 11:13 AM

राजनांदगांव। जिले में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव ने अपने प्रथम ही वर्ष में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय की नवमीं कक्षा के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होकर शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिले के प्रभारी सचिव  अविनाश चंपावत आज प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव में आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक में शामिल हुए। उन्होंने बच्चों से आत्मीय बातचीत कर उनकी पढ़ाई, तैयारी और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की दिशा में मजबूत तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बीजापुर से आई छात्रा फरिश्ता जुर्री ने बताया कि प्रयास विद्यालय में उसे पढ़ाई का ऐसा वातावरण मिला है, जिसकी उसे अपेक्षा थी। उसके अभिभावकों ने भी कहा कि यहां की बेहतर शिक्षण व्यवस्था, नियमित क्लास और बच्चों के व्यक्तिगत मार्गदर्शन से वे बेहद संतुष्ट हैं। उन्होंने विद्यालय प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी बेटी के भविष्य के लिए यह निर्णय बिल्कुल सही साबित हुआ है। दंतेवाड़ा के छात्र बामन ने कहा कि प्रयास विद्यालय ने उसकी पढ़ाई में नई गति दी है। उसने बताया कि यहां की अनुशासित दिनचर्या, विषयवार मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में दी जाने वाली विशेष कक्षाएं उसके आत्मविश्वास को लगातार बढ़ा रही हैं। उसने कहा कि आगे चलकर वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करेगा और प्रयास विद्यालय उसके सपनों को पूरा करने की मजबूत नींव बन रहा है।

प्रभारी सचिव  चंपावत ने आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए नए बैच के प्रारंभ तथा सभी बुनियादी व्यवस्थाओं को समय पर दुरूस्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि प्रयास विद्यालय उत्कृष्ट शिक्षा का मॉडल बन चुका है और आने वाले वर्षों में यह और भी बेहतर परिणाम देगा। इस अवसर पर कलेक्टर  जितेन्द्र यादव, वनमंडलाधिकारी  आयुष जैन, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी  प्रवास सिंह बघेल सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.