इंदौर। सोमवार सुबह शहर में सूरज के तीखे तेवर जारी रहे। सुबह दक्षिणी पश्चिमी हवाएं 15 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली। वहीं पिछले 24 घंटे में हवाएं 26 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक़ सोमवार को शहर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक जा सकता है। सोमवार को शहर में न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री दर्ज किया हुआ जो कि सामान्य था। ग़ौरतलब है कि पिछले पांच दिनों से शहर में जो पारे की तेज रफ्तार बनी हुई थी, रविवार को उसमें कमी आई। रविवार को दोपहर में जहां तेज धूप के कारण लोग परेशान हुए, वहीं शाम को शहर में छाए बादलों के कारण गर्मी से हल्की निजात मिली। शनिवार के मुकाबले रविवार को दिन के तापमान में दो डिग्री की गिरावट देखने को मिली।
रविवार को शहर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य था। वहीं दिन में पश्चिमी व उत्तर पश्चिमी हवाएं 26 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक दक्षिणी हरियाणा के ऊपर चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है। वहीं एक पश्चिमी विक्षोभ सोमवार शाम तक उत्तर भारत में पहुंचने वालाहे। इसके असर 16 व 17 मई से दिखाई देने लगेगा।
इसके असर से ग्वालियर व चंबल व रीवा संभाग के जिलो में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होगी। वहीं इसके प्रभाव से शहर में हल्के बादल रह सकते है। सोमवार को दिन के तापामान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
बढ़ोतरी के बाद गिरा पाारा
9 मई 39.9 डिग्री
10 मई 40.2 डिग्री
11 मई 41.4 डिग्री
12 मई 41.8 डिग्री
13 मई 42.7 डिग्री
14 मई 40.8 डिग्री