फेमस होने के शौक में सिरफरे ने तीन ट्रेनों को बम से उड़ाने की दी धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated on 29-05-2024 12:23 PM
भोपाल। राजगढ़ के एक सिरफिरे युवक को फेमस होने का ऐसा शौक चढ़ा कि उसने मध्यप्रदेश की तीन ट्रेनों को बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। युवक ने यह धमकी रेल्वे स्टेशन जाकर एक न्यूज चैनल के मोबाइल पर मैसेज कर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार किया।युवक ने न्यूज ऑफिस के मोबाइल पर पहले दो-तीन बार फोन किया, लेकिन ठीक से आवाज नहीं आने के बाद उसने मैसेज भेजा, जिसमें लिखा था हमें तेरी आवाज नही आ रही, हमारी बात को नजर अंदाज करने की गुस्ताखी न करें आज एमपी में तीन ट्रेन में ब्लास्ट होगा । धमकी भरे इस मैसेज के बाद क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज की गई और पतासाजी कर आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार किया गया।

मौसेरे भाई की सिम से किया था धमकी भरा मैसेज

मामले को विवेचना में लेकर क्राइम ब्रांच की टेक्निकल टीम ने धमकी में प्रयोग मोबाइल नम्बर को राजगढ़ जिले के तलेन ग्राम में पाया, वहीं आधार के माध्यम से युवक के दूसरी सिम की लोकेशन चुनाभट्टी में प्राप्त हुई।

यहां पुलिस से पूछताछ में युवक शुभम ने बताया कि घटना में प्रयुक्त मोबाइल व सिम उसके मौसी के लड़के आनन्द बिलवान के पास था और उसी ने धमकी भरा यह मैसेज किया था।

प्राप्त सूचना पर पुलिस ने आनंद बिलवान को कोलार चौराहे के पास से गिरफ्तार किया और अपराध के संबंध मे पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया।

आरोपी कालापीपल, जिला शाजापुर का रहने वाला है और कई प्रतिभागी परीक्षाएं दे चुका है तथा वर्तमान में माइक्रो फायनेंस कंपनी में नौकरी करता है। आरोपी अधिक से अधिक पैसे कमाने और फेमस होने के नये-नये तरीके खोजता रहता था। ऐसे ही उसने ट्रेन को बम से उड़ाने की झूठी खबर फैलाकर फेमस होना चाहता था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.