जन्नत जुबैर के सामने जब 16 साल की उम्र में डायरेक्टर ने रख दी थी ऑनस्क्रीन किस की डिमांड

Updated on 30-09-2022 07:53 PM

कम उम्र में अपनी खूबसूरती से सबको दीवाना बनाने वालीं जन्नत जुबैर की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। 21 साल की उम्र में जन्नत अपने ग्लैमर से कई एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। बता दें कि जन्नत ने टीवी में खूब काम किया है। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत करने वालीं जन्नत ने फिर लीड एक्ट्रेस बन सबको हैरान किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक शो के दौरान जन्नत का शो के प्रोड्यूसर के साथ ऐसा पंगा हो गया था कि वह काफी सुर्खियों में आ गई थीं और ये सब सिर्फ हुआ था एक किस सीन को लेकर।

किस सीन को लेकर विवाद

दरअसल, जन्नत शो तू आशिकी कर रही थीं। इस शो में उनके अपोजिट थे रित्विक अरोड़ा। शो में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जाता था। इस शो की शूटिंग के दौरान एक सीन आया जिसमे जन्नत को अपने को-स्टार को किस करना था और साथ ही कुछ इंटीमेट सीन होने थे। लेकिन जन्नत ने इसे करने से मना कर दिया। उस वक्त जन्नत की उम्र भी सिर्फ 16 साल थी। जब ये बात जन्नत की मां को पता चली तो उन्होंने फिर प्रोड्यूसर से बात की और कहा कि जन्नत, ऑनस्क्रीन किस या इंटीमेंट नहीं करेंगी।

हालांकि ये बातचीत बाद में बहस के रूप में बदल गई। ऐसी भी रिपोर्ट्स आई थीं कि मेकर्स ने जन्नत की जगह किसी और एक्ट्रेस को इस किरदार के लिए देखना शुरू कर दिया था। हालांकि फिर मैटर सुलझा और मामला वहीं खत्म हो गया।

इस बारे में बात करते हुए जन्नत की मां ने 'जन्नत को एक इंटीमेट सीन करने को कहा जा रहा था। लेकिन हम उसमे कम्फर्टेबल नहीं थे। बातचीत के बाद उस सीन को फिर उस हिसाब से शूट किया गया, जैसा हम चाहते थे।'

जन्नत बोली इज्जत जरूरी

वहीं जन्नत ने इस बारे में कहा था, 'मैं कभी फ्यूचर में भी इंटीमेट सीन्स की शूटिंग नहीं करने वाली। मैं अपने फैसले पर टिकी रहूंगी। मैं हाथ, माथे पर किस करने के लिए तैयार हूं, लेकिन कुछ चीजें हैं जो मेरी उम्र के हिसाब से सही नहीं है और मैं खुद भी उन सीन को लेकर कम्फर्टेबल नहीं हूं।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.