CG में गाय काटकर निकाल रहे थे मांस लोगों ने कपड़े उतरवाकर आरोपियों का निकाला जुलूस

Updated on 02-11-2022 06:06 PM

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बुधवार को गाय को काटकर गोमांस ले जाने वाले दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। दरअसल, मोपेड सवार लोग ग्रामीण गोमांस लेकर जा रहे थे, जिन्हें लोगों ने पकड़ लिया और जमकर हंगामा मचाया। गुस्साए लोगों ने गोमांस काटने वालों का गांव में जुलूस भी निकाला। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम गांव पहुंच गई। दो ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

चकरभाठा के वार्ड क्रमांक चार में रहने वाले कुछ युवकों को पता चला कि रहंगी में हाईकोर्ट जज कॉलोनी के पीछे गाय को काट कर मांस निकाला जा रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही युवक वहां पहुंच गए। इस दौरान मोपेड सवार दो लोग बोरी में मांस लेकर जा रहे थे, जिन्हें युवकों ने पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि रहंगी निवासी नरसिंह रोहिदास (50) व मुढ़ीपार निवासी रामनिवासी मेहर(52) गोमांस काटकर बोरी में भरकर ले जा रहे थे।

दोनों को पकड़कर गांव ले गए युवक और निकाला जुलूस
गोमांस को काटकर बोरी में भरकर ले जाने वाले दोनों ग्रामीणों को युवक पकड़कर गांव ले गए। गांव में उनकी हरकतों को देखकर जमकर हंगामा हुआ। नाराज ग्रामीणों की भीड़ ने उनका जुलूस निकाला। इधर, गांव में बवाल मचने की जानकारी मिलते ही चकरभाठा पुलिस भी वहां पहुंच गई। इसके बाद पुलिस दोनों ग्रामीण को पकड़कर थाने ले गई।

केस दर्ज कर किया गिरफ्तार
पुलिस ने ग्रामीणों की भीड़ को समझाइश देकर शांत कराया और वैधानिक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। गांव के सुमित नायक ने थाने में केस दर्ज कराया। इस दौरान पुलिस ने भी दोनों ग्रामीणों से पूछताछ की, तब उन्होंने गो मांस काटने की जानकारी दी। पुलिस ने उनके पास से जब्त गोमांस को वेटनरी डॉक्टर से परीक्षण कराया। वहीं, उनके खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.