'बिग बॉस OTT 2' में एल्‍व‍िश ने पहले ही टास्‍क में मचाई तबाही, अविनाश और उनके ग्रुप में डाली फूट

Updated on 14-07-2023 03:39 PM
'बिग बॉस ओटीटी 2' एल्‍व‍िश यादव की एंट्री न सिर्फ नई एनर्जी लेकर आई है, बल्‍क‍ि उन्‍होंने आते ही अविनाश सचदेव, फलक नाज और जिया शंकर के ग्रुप में फूट डाल दी है। गुरुवार रात को लाइव फीड में दिखाया गया कि एल्‍व‍िश और आश‍िका भाटिया के आने के बाद घर में पहला टास्‍क हुआ है। इस विमल टास्‍क में एल्‍व‍िश ने अविनाश सचदेव को जमकर रोस्‍ट किया। इतना कि वह झुंझला उठे। सामने बैठी फलक नाज का गुस्‍सा भी सातवें आसमान पर चला गया। इतना ही नहीं, एल्‍व‍िश न सिर्फ इस टास्‍क के विनर बने, बल्‍क‍ि उन्‍होंने ग्रुप में फूट डालने के बाद पूजा भट्ट से कहा कि अब देखो मजे।

इस टास्‍क में विमल के विज्ञापन की तरह घरवालों को अपने बीच से तीन लड़कों को चुनना था। इनमें से एक को शाहरुख खान की तरह रोमांटिक गाने पर किसी पार्टनर के साथ डांस करना था। यह काम जद हदीद ने किया। दूसरे को अक्षय कुमार की तरह एक्‍शन हीरो बनकर घर के सबसे बड़े विलन को जमकर सुनाना था। यह काम अभ‍िषेक मल्‍हान ने बेबिका धुर्वे की बुराई कर किया। जबकि तीसरे को अजय देवन की तरह इंटेंस रिएक्‍शन देते हुए किसी ऐसे घरवाले को स्‍टेज पर बुलाकर उसकी सच्‍चाई बतानी थी, जो बाहर से कुछ और है अंदर से कुछ और। यह काम Elvish Yadav को मिला और उन्‍होंने Avinash Sachdev को स्‍टेज पर बुलाकर जमकर सुनाया।

एल्‍व‍िश यादव बोले- डरपोक है अविनाश, सिर्फ लड़कियों से लड़ता है

एल्‍व‍िश ने अपनी बात शुरू करते हुए कहा, 'बाहर से ये भाई हैं, सबके के लिए सॉफ‍िस्‍ट‍िकेटेड। मेरे से कोई अच्‍छा नहीं है घर में। मेरे से कोई सच्‍चा नहीं है। हर जगह अपनी ओप‍िन‍ियन घुसेड़ेंगे, मतलब कि जहां जरूरत भी नहीं है। बैठे रहेंगे ऑब्‍जर्व करते रहेंगे, आपस में चुगली करते रहेंगे। ये दिखाएंगे सबको कि मैं आपका दोस्‍त हूं। जबकि पीठ पीछे आप बोलते होंगे सबके लिए। बाकी आप कुछ दिखाते नहीं हो, इसलिए इस बारे में ज्‍यादा कुछ है नहीं बोलने के लिए। अब आप आपको बताता हूं कि आप असल में कैसे हो। असल में भाई है सबसे ज्‍यादा डरपोक, क्‍योंकि भाई को मैंने बहुत ज्‍यादा उकसाया। कॉफी के लिए भी उकसाया। भाई के अंदर गुस्‍सा बहुत है। लेकिन भाई गुस्‍सा दिखाता है सिर्फ लड़कियों पर। लड़कों पर भाई ने अभी तक कभी कोई गुस्‍सा नहीं दिखाया। मैं चाह रहा था कि भाई आए मेरे पास और बोले कि ये कैसे कर रहा है, क्‍यों कर रहा है। लेकिन नहीं। भाई ने चूज किया कि नहीं यार, अगर मैं इससे लड़ लिया तो ये मुझे सुना देगा। भाई को ऐसा डर है।'

एल्‍व‍िश यादव ने अविनाश सचदेव को बताया 'फट्टू इंसान'

एल्‍व‍िश ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा, 'पहली चीज तो भाई है फट्टू, दूसरी चीज चुगलखोर है बहुत ज्‍यादा। किसी एक के नहीं हो सकते। मतलब एक से दोस्‍ती कर ली। फिर थोड़ी देर में दूसरे के पास जाकर कहते हैं कि ये तो ऐसा है, वैसा है। एक तो इन्‍होंने एक अलग ग्रुप बना रखा है। इस ग्रुप को लगता है कि वो सबसे सुप‍ीरियर हैं यहां पर। भाई उनके लीडर हैं। कभी इसके पास, कभी उसके पास। चार लोग हैं इस ग्रुप में। इनमें से एक बंदा (जद) तो ठीक है। लेकिन बाकी दो लोग (फलक और जिया) इनके जैसे ही फेक हैं।'

फलक नाज से टास्‍क के बीच में हुई एल्‍व‍िश की बहस

एल्‍व‍िश ने जैसे ही ग्रुप का नाम लिया, सामने बैठी फलक नाज ने कहा कि ऐसा है तो सबको बुला लेते स्‍टेज पर। एल्‍व‍िश ने पूछा कि क्‍या कहा आपने? तो फलक ने कहा कि कान खराब है आपका? इस पर झट से हाजिरजवाब एल्‍व‍िश ने कहा, 'आप डॉक्‍टर हो? ठीक कर सकते हो, नहीं ना। तो बस।' फलक ने इस पर कहा कि वो डॉक्‍टर तो नहीं हैं, लेकिन एल्‍व‍िश मरीज जरूर हैं। इसके बाद दोनों की बहस थोड़ी बढ़ गई। एल्‍व‍िश ने कहा कि अगर उन्‍हें दो लोगों को और बुलाने का मौका मिलता तो वो बुला लेते स्‍टेज पर। अविनाश इस दौरान लगातार झुंझलाकर कहने लगे कि टास्‍क पर फोकस रखो।

एल्‍व‍िश यादव ने कहा- अविनाश में सेल्‍फ रिसपेक्‍ट ही नहीं है

एल्‍व‍िश ने अपनी बात आगे बढ़ाई और कहा, 'मैं अविनाश को मानता हूं जनता। एक तो वो जनता होती है, जो देख रही है। लेकिन ये हैं दूसरी वाली जनता, जो किनारे से देखती है। गाली भी दो तो कहेंगे कि जाने दो गाली ही तो दे रहा है। सेल्‍फ रिसपेक्‍ट नहीं है इनमें। ये हर इंसान में होनी चाहिए। आप मुझे कुछ बोलोगे तो मैं पलटकर बोलूंगा। लेकिन ये नहीं बोलेंगे। हां, कोई लड़की बोल दे तो लड़ पड़ेंगे। मुझे नहीं लगता कि किसी से भी लड़ेंगे ये, मुझसे तो छोड़ो ये किसी बाहर के बंदे से भी नहीं लड़ेंगे कि छोड़ों कहीं मारपीट न मचा दे और छोड़कर जाना पड़े। तो ये डर है इनको।'

टास्‍क के बाद पूजा भट्ट और जिया शंकर में गंदी लड़ाई
जैसे ही यह टास्‍क खत्‍म हुआ और एल्‍व‍िश विनर बने। लिविंग रूम में फलक नाज सिर पकड़कर बैठ गईं। वहां पूजा भट्ट उन्‍हें समझाने के लिए आईं और पूजा ने भी यही कहा कि एल्‍व‍िश ने अविनाश की सच्‍चाई बयान की है। दिलचस्‍प बात तब हुई, जब पूजा भट्ट का गुस्‍सा जिया शंकर भी उतरा। पूजा ने कहा कि जिया सबका इस्‍तेमाल करती हैं। वह दोस्‍ती करती हैं, फिर दोस्‍ती में धोखा देती हैं। वह टॉक्‍स‍िक हैं, उनके अंदर जहर भरा है। इस बात पर जिया और पूजा और गंदी वाली बहस हुई है। फलक भी पूजा की बातों से सहमत नजर आईं। जबकि अविनाश फलक के पीछे चुपचाप बैठे नजर आए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.