Bhopal में यूनिवर्सिटी संचालक ने बंद किया सरकारी रास्ता, पांच गांवों की आवाजाही ठप

Updated on 30-07-2025 12:01 PM
 भोपाल। मुंगालिया छाप के सरकारी रास्ते को यूनिवर्सिटी संचालक ने बंद कर दिया है, जिससे पांच गांवों का रास्ता बंद हो गया है। यह रास्ता मुंगालिया छाप को कलखेड़ा के ग्राम माली खेड़ी, रसुड़िया और कोड़िया को आपस में जोड़ते हैं। इस रास्ते पर बिल्डिंग और बाउंड्री वाल बनाकर रास्ता बंद कर दिया है। जिससे किसानों को दिक्कत हो रही है। मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में मुगालिया छाप की सरपंच मनीषा के साथ पहुंचे गांव के किसानों ने शिकायत दर्ज कराई।

मनमानी की वजह से सड़क बंद कर दिया

अपर कलेक्टर अंकुर मेश्राम ने मामले की जांच हुजूर तहसीलदार अनुराग त्रिपाठी को सौंपी है । मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में लगातार हो रही बारिश की वजह से कम आवेदन पहुंचे। दोपहर एक बजे तक 62 लोगों ने आवेदन पेश किए। शिकायत में किसानों ने बताया कि वह सालों से सरकारी रास्ते का उपयोग कर खेती करते है, लेकिन यूनिवर्सिटी संचालक की मनमानी की वजह से इस सड़क को बंद कर दिया गया है। ऐसे में किसानों को आने जाने में दिक्कत हो रही है।

ठेला संचालक से मारपीट, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

शांति नगर करोंद निवासी विनोद अहिल्या ने शिकायत दर्ज कराई है कि मैं भोपाल मेमोरियल अस्पताल के पास चाय-नाश्ते का ठेला लगाता हूं। पिछले दिनों आशीष लोधी, कुबेर लोधी, वैभव मीणा और सोनू लोधी आए और दुकान पर शराब पीने की बात कहने लगे। मना करने पर उन्होंने गालियां दीं, फिर मैं घर आ गया तो वह लोग मेरा पीछा करते हुए घर आए और पत्नी उर्मिला के साथ मारपीट कर दी। मामले की जांच पुलिस को सौंपी गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.