भोपाल में हकीम के कहने पर मां का लकवा ठीक करने पिला दिया केरोसिन... चली गई जान

Updated on 05-02-2025 12:09 PM
भोपाल। लकवा पीड़ित मां को बचाने के लिए एक बेटे ने उसे केरोसिन पिला दिया, जिससे मां की तबीयत सुधरने की बजाए और बिगड़ने लगी। दो दिनों तक अस्पताल में इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।

बेटे ने बताया कि उसने हकीम-वैद्य की सलाह पर अंधविश्वास में मां को केरोसिन पिला दिया था, इससे पहले उसने मां को एक डॉक्टर को भी दिखाया था, लेकिन फायदा नहीं लगा, तो उसने देसी नुस्खा से मां को ठीक करने का निर्णय लिया था।

बेटे के खिलाफ दर्ज हुआ केस

कमलानगर थाना पुलिस ने बेटे के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। प्रधान आरक्षक कमलेश यादव ने बताया कि 32 वर्षीय उमेश बमनेरे कमलानगर क्षेत्र की मांडवा बस्ती में रहकर निजी काम करता है।

28 जनवरी को लकवा हो गया था

उसकी 48 वर्षीय मां मंगला बमनेरे को 28 जनवरी को सुबह लकवा पड़ा था। जिसके बाद उमेश उन्हें नारियलखेड़ा स्थित एक डाक्टर की क्लीनक लेकर पहुंचा। इलाज के कुछ देर बाद उसे मां की तबीयत में सुधार नहीं दिखा, तो उसने उसी दिन दोपहर करीब दो बजे किसी की सलाह पर मां को बच्चों के छोटे ग्लास में करीब 50 से 60 एमएल केरोसिन पिला दिया।

इससे मंगला की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उमेश आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए हजेला अस्पताल लेकर पहुंचा, वहां दो दिन इलाज के बाद 30 जनवरी को उन्हें एम्स अस्पताल में रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

शार्ट पीएम में केरोसिन पीने से मौत की पुष्टि

प्रधान आरक्षक यादव ने बताया कि शार्ट पीएम में केरोसिन पीने से मौत की पुष्टी हुई है। जिसके बाद बेटे के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। उमेश, उसके भाई और पिता समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने भी उमेश द्वारा उनकी मां मंगला को केरोसिन पिलाना स्वीकार किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.