भोपाल में सीआरपीएफ जवान ने पत्नी की हत्या कर खुदकुशी कर ली, कमरे में बिलखते मिले बच्चे

Updated on 30-01-2025 01:24 PM
भोपाल। भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र के बंगरसिया स्थित सिविल कॉलोनी में रहने वाले सीआरपीएफ जवान रविकांत वर्मा ने रात डेढ़ बजे गोली मारकर पत्नी रेनू वर्मा की हत्या कर दी। उसने पत्नी को दो से ज्यादा गोलियां मारी।इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम और डायल 100 में खुद फोन कर हत्या करने की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो जवान का शव खून से लथपथ मिला। पास ही पत्नी का शव भी पड़ा था। इसके बाद पुलिस ने दोनों के शव को एम्स भिजवाया।

घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को पास ही पड़ी सर्विस राइफल और आठ कारतूस मिले हैं। मिसरोद पुलिस संभाग के एसीपी रजनीश कश्यप ने बताया कि सीआरपीएफ जवान रविकांत ने फोन कर बताया था कि मैंने अपनी पत्नी को गोली मार दी है।

पत्नी की पीठ और पसली पर दो घाव मिले

फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है कि दोनों को कितनी गोली लगी है। पत्नी की पीठ और पसली पर दो घाव साफ दिखाई दे रहे हैं। दोनों शव का पीएम एम्स अस्पताल में कराया जा रहा है। रविकांत वर्मा और पत्नी रेनू वर्मा सीआरपीएफ कैंप के पास सिविल कॉलोनी में किराए से रहते थे।

ढाई साल की बेटी और 6 साल का बेटा

परिवार मूल रूप से भिंड के ग्राम मिहोना का रहने वाला था। रविकांत के दो बच्चे ढाई साल की बेटी और छह साल का बेटा है। रविकांत के दो अन्य भाई भी सीआरपीएफ में ही नौकरी करते हैं। रवि 13 साल पहले सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था।

पुलिस पहुंची तो बच्चे दूसरे कमरे में बिलख रहे थे

एसीपी रजनीश कश्यप ने बताया कि पति-पत्नी के शव एक कमरे में थे। जबकि दोनों बच्चे दूसरे कमरे में बैठे बिलख रहे थे। गोलियों की आवाज सुनने के बाद पड़ोसी मौके पर पहुंचे। तब तक पत्नी-पत्नी की मौत हो चुकी थी। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच आए दिन झगड़े की आवाज आती थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.