अंबिकापुर में दूसरे की जमीन दिखाकर 20 लाख ठगे:युवक ने बलरामपुर व्यवसायी से पैसे एडवांस लिए; FIR दर्ज

Updated on 05-11-2025 01:17 PM

सरगुजा, बलरामपुर जिले के व्यवसायी से 20 लाख की ठगी हुई है। अंबिकापुर के युवक ने दूसरे की जमीन दिखाकर 65 लाख रुपए में सौदा किया और एडवांस के तौर पर 20 लाख रुपए ले लिए। जब व्यवसायी ने रजिस्ट्री के लिए दबाव बनाया तो युवक टाल-मटोल करता रहा।

दरअसल मामला 3 साल पहले का है। पीड़ित व्यवसायी को जब पता चला कि वह जमीन दूसरे के नाम पर रजिस्टर्ड है तो वह थाने पहुंचा। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है।

ये है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर जिले के राजपुर के रहने वाले महेश कुमार देवांगन ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत की है कि वे अंबिकापुर में जमीन की तलाश कर रहे थे। इस दौरान उनका संपर्क नमनाकला के रहने वाले निकुंज गुप्ता से हुआ।

निकुंज गुप्ता ने 1 अप्रैल 2022 को नमनाकला, अंबिकापुर बुलाया और बताया कि उसके नाम पर नमनाकला में खसरा 10 डिसमिल जमीन है, जिसे वह बेचना चाहता है। निकुंज गुप्ता ने उन्हें जमीन दिखाई एवं जमीन का दस्तावेज भी दिखाया।

65 लाख में सौदा किया, 20 लाख लिए

निकुंज गुप्ता ने 10 डिसमिल जमीन खसरा नंबर 151/166, 157/692, 179/1 को अपना बताते हुए बेचने के लिए 65 लाख रुपए में सौदा किया और एडवांस पैसे मांगे। महेश कुमार देवांगन ने 05 अप्रैल 2022 को 6 लाख रुपये निकुंज गुप्ता के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया। 8 जुलाई 2022 को नगद दो लाख रुपए दिया।

जमीन बेचने का एग्रीमेंट अनुबंध कर्ता भी विक्रेता निकुंज गुप्ता ने 25 जुलाई 2022 को 50 रू का स्टांप पेपर में तैयार करा नोटरी कराई। 26 जुलाई 2023 को पुनः निकुंज गुप्ता के द्वारा पैसों की आवश्यकता बता 10 लाख रुपए मांगे।

महेश कुमार देवांगन ने जमीन रजिस्ट्री के लिए कहा तो निकुंज गुप्ता ने कहा कि वह कुछ दिनों में जमीन की रजिस्ट्री कर देगा। उसने 10 लाख रुपए लेकर एग्रीमेंट पेपर में 10 लाख रुपए लेने का उल्लेख करते हुए हस्ताक्षर किया। इसके बाद निकुंज गुप्ता के मांगने पर महेश देवांगन ने उसे 2 लाख रुपए फोन पे द्वारा भेजा गया।

दूसरे के नाम पर निकली जमीन, दर्ज कराई FIR

महेश कुमार देवांगन ने जमीन रजिस्ट्री के लिए दबाव बनाया तो निकुंज गुप्ता ने फोन उठाना बंद कर दिया। महेश कुमार देवांगन ने नमनाकला के खसरा न 151/166, 157/692, 179/1 की जमीन का रिकार्ड चेक कराया तो जमीन निकुंज गुप्ता की नाम पर न हो कर किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर दर्ज मिली।

मामले में महेश कुमार देवांगन ने लिखित शिकायत कोतवाली थाने में 2 नवंबर 2025 को की। मामले की जांच के बाद पुलिस ने निकुंज गुप्ता के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.