कांटे के मुकाबले में आरसीबी की टीम ने मारी बाजी, आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस के साथ हुआ खेल

Updated on 10-01-2026 12:55 PM
मुंबई: महिला प्रीमियर लीग 2026 के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने तीन विकेट से हरा दिया। इस मैच में मुंबई की टीम ने आरसीबी को पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन का टारगेट दिया। जवाब में आरसीबी की टीम ने आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में मुंबई को हरा दिया। इस मैच की हीरो निदान डी क्लर्क रहीं।

आखिरी ओवर में हारी मुंबई की टीम

155 रन का पीछा करने आई आरसीबी की टीम को स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस से बेहतरीन शुरुआत मिली। दोनों ने मिलकर 3 ओवर में ही 40 रन बना दिए। लेकिन इसके बाद आरसीबी ने लगातार विकेट खोए। आरसीबी ने 65 रन के स्कोर तक 5 विकेट खो दिए थे। लेकिन इसके बाद निदान डी क्लर्क ने अरुणधती रेड्डी के साथ मिलकर 52 रन जोड़ दिए। अरुणधती रेड्डी अंत में 20 रन बनाकर आउट हो गईं। आखिरी ओवर में आरसीबी को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे। नैट सिवर ब्रंट आखिरी ओवर लेकर आईं और डी क्लर्क ने आखिरी गेंद पर आरसीबी को चौका लगाकर मैच जिता दिया। इसी ओवर में क्लर्क ने दो छक्के और दो चौके भी लगाए।

मुंबई इंडियंस ने बनाए 154 रन

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने 154 रन बनाए। सजीवन सजना की 25 गेंदों में 45 रनों की तूफानी पारी और निकोला कैरी के साथ उनकी 82 रनों की साझेदारी ने मुंबई को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। आरसीबी की ओर से नाडिन डि क्लर्क ने चार विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की।

कैरी के साथ सजीवन ने पारी को संभाला

सजीवन ने अपनी पारी में 7 चौके और एक छक्का जड़कर अपनी टीम को मजबूती दी। सजना ने निकोला कैरी के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 49 गेंदों में 82 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी की, जिसने टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। कैरी ने भी 29 गेंदों की अपनी पारी में चार चौके लगाए और 40 रन की पारी खेली। यह महत्वपूर्ण साझेदारी तब आई जब मुंबई इंडियंस लगातार अंतराल पर विकेट गंवा रही थी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 11वें ओवर तक टीम चार विकेट खोकर सिर्फ 67 रन ही बना पाई थी। इस मुश्किल घड़ी में सजना और कैरी की साझेदारी ने टीम को संभाला।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.