पुलिस को बड़ी सफलता तीन नक्सली हथियार के साथ गिरफ्तार

Updated on 22-11-2022 04:43 PM

 गुमला

 गुमला जिले की पुलिस को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. उग्रवादी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे तीन उग्रवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनमें कामडारा थाना के मुरगा गांव निवासी प्रेम लोहरा उर्फ प्रेमानंद लोहरा (25 वर्ष), कामडारा थाना के बामडीह गांव निवासी बसंत लोहरा (20 वर्ष) व सिमडेगा जिला के कोलेबिरा थाना स्थित कोरकोटोली अघरमा के कुलदीप केरकेटटा (37 वर्ष) शामिल हैं. इन तीनों उग्रवादियों के पास से देसी पिस्तौल, कारतूस, आठ पीस मोबाइल, एक बजाज बाइक बरामद की गयी है. ये जानकारी एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी व थानेदार छोटू उरांव ने दी.

गुप्त सूचना पर गिरफ्त में आए नक्सली

एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी व थानेदार छोटू उरांव ने बताया कि गुमला के एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि किंदिरकेला पहाड़ के समीप तीन उग्रवादी बैठे हुए हैं. ये लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. इस सूचना के बाद पुलिस टीम का गठन किया गया. इसमें बसिया थानेदार छोटू उरांव, पालकोट थानेदार अनिल लिंडा, पुलिस अवर निरीक्षक मंटू कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रवि शंकर कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक कृष्णा गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक संदीप कुमार, पुलिस जवान विजय लकड़ा सहित क्यूआरटी की टीम शामिल थी.
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, ये है लेटेस्ट अपडेट

पुलिस ने खदेड़कर नक्सलियों को पकड़ा

पुलिस ने किंदिरकेला पहाड़ की घेराबंदी की. तभी पुलिस को देख तीनों उग्रवादी भागने लगे. पुलिस ने खदेड़कर तीनों को पकड़ा. थानेदार छोटू उरांव ने बताया कि प्रेम लोहरा शातिर उग्रवादी है. दो सालों से वह गुमला व सिमडेगा के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में सक्रिय है. अभी उसने कई लोगों से पांच से छह लाख रुपये की लेवी की मांग की थी. साथ ही हथियार के बल पर कई लूट की घटना को अंजाम दिया था. उग्रवादी प्रेम लोहरा के खिलाफ पहले से बसिया, कोलेबिरा, पालकोट थाना में कई मामले दर्ज हैं. तीनों उग्रवादियों की गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.