46 नियुक्तियों में दूसरे दलों से आए एक चौथाई नेताओं को मिला मंत्री का दर्जा

Updated on 10-03-2023 05:41 PM

मध्यप्रदेश में लंबे समय से राजनीतिक पुनर्वास का इंतजार कर रहे नेताओं को फिर निराशा हाथ लग सकती है। इस निराशा की वजह यह है कि भाजपा ने फिलहाल निगम मंडलों की नियुक्तियों को होल्ड कर प्राधिकरणों में नेताओं को एडजस्ट करने की तैयारी काे अंतिम रूप दिया है। संभवत: विधानसभा का बजट सत्र खत्म होते ही प्राधिकरणों में नियुक्त होने वाले अध्यक्ष, उपाध्यक्षों और सदस्यों की लिस्ट जारी होगी।

मध्यप्रदेश में ये हैं विकास प्राधिकरण

मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास, जबलपुर, सिंगरौली, कटनी, अमरकंटक और रतलाम में विकास प्राधिकरण है। जबकि पांच शहर पचमढ़ी, ग्वालियर, खजुराहो, ओरछा, महेश्वर- मंडलेश्वर स्पेशल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (साडा) में शामिल हैं।

अभी सिर्फ इन प्राधिकरणों में हुई हैं नियुक्तियां

हाल ही में भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) में कृष्णमोहन सोनी को अध्यक्ष और सुनील पांडे, अनिल अग्रवाल लिली को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इंदौर विकास प्राधिकरण में भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री जयपाल सिंह चावड़ा को अध्यक्ष और पिछले महीने राकेश गोलू शुक्ला को उपाध्यक्ष बनाया गया है। मप्र मेला प्राधिकरण में माखन सिंह चौहान को अध्यक्ष बनाया जा चुका है।

एक चौथाई नए भाजपाइयों ने पाया मंत्री का दर्जा

मध्यप्रदेश सरकार ने अब तक 46 नेताओं को निगम, मंडल, बोर्ड, आयोग और प्राधिकरणों में नियुक्त किया है। इनमें से एक चौथाई ऐसे नेता हैं जो नए भाजपाई हैं। यानी दूसरे दलों से आने के बाद भाजपा सरकार में मंत्री पद का दर्जा पा चुके हैं। इन नियुक्तियों की वजह से भाजपा के पुराने नेता खफा चल रहे हैं। इनमें से प्रभावशाली नेताओं को भी सत्ता में एडजस्ट करने के लिए माथापच्ची की जा रही है।

अब जानिए किन नए भाजपाइयों को मिला मंत्री का दर्जा

राहुल लोधी- अध्यक्ष मप्र वेयर हाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन

दमोह से 2018 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने राहुल सिंह लोधी ने 2020 में भाजपा जॉइन कर ली थी। सिंधिया समर्थक विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के बाद होने वाले उपचुनावों के ठीक आठ दिन पहले राहुल लोधी ने कांग्रेस की सदस्यता और विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा जॉइन कर ली थी, लेकिन उपचुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दलबदल के बाद राहुल को बीजेपी ने मध्यप्रदेश वेयर हाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष बनाकर मंत्री का दर्जा दिया था। फिलहाल दमोह में लंबे समय से बीजेपी के मजबूत नेता रहे जयंत मलैया पुनर्वास की बाट जोह रहे हैं।

प्रद्युम्न लोधी- अध्यक्ष मप्र स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन

छतरपुर जिले की बड़ामलहरा सीट से 2018 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते प्रद्युम्न सिंह लोधी ने बीजेपी जॉइन कर ली थी। बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्हें मप्र स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष बनाकर मंत्री का दर्जा दिया गया था। इसके बाद बड़ामलहरा के उपचुनाव में प्रद्युम्न 17 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव जीते थे। बड़ामलहरा से भाजपा की विधायक रहीं रेखा यादव और 2018 में भाजपा की उम्मीदवार रहीं ललिता यादव वनवास झेल रही हैं। हालांकि, इन दोनों पूर्व विधायक महिला नेताओं ने विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए लॉबिंग शुरू कर दी है।

प्रदीप जायसवाल- अध्यक्ष- स्टेट माइनिंग कॉर्पोरेशन

बालाघाट जिले की वारासिवनी सीट से तीन बार कांग्रेस के विधायक रहे प्रदीप जायसवाल ने 2018 में कांग्रेस से टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी। इसके बाद प्रदेश में सत्तासीन हुई कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री रहे कमलनाथ ने प्रदीप जायसवाल को खनिज विभाग का कैबिनेट मंत्री बनाया था। प्रदेश में जब सत्ता पलट हुई तो जायसवाल ने भाजपा से न केवल नजदिकियां बढ़ा लीं, बल्कि समर्थन देने की बात भी कही थी।

राज्यसभा चुनाव में जायसवाल ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया था, तभी से उनको शिवराज मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने और बड़ा पद मिलने की अटकलें चल रही थीं, लेकिन अंतिम समय तक उन्हें मंत्री मंडल में शामिल नहीं किया गया। प्रदेश में भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होने के बाद जायसवाल को मप्र राज्य खनिज निगम लिमिटेड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अब उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला हुआ है।

इमरती देवी- अध्यक्ष, लघु उद्योग निगम

ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुई इमरती देवी ग्वालियर जिले की डबरा सीट से उपचुनाव हार गई थीं। इमरती को फिलहाल शिवराज सरकार ने लघु उद्योग निगम का अध्यक्ष बनाकर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया हुआ है।

गिरराज दंडौतिया- अध्यक्ष ऊर्जा विकास निगम

मुरैना जिले की दिमनी सीट से 2018 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते गिरराज दंडौतिया ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा जॉइन कर ली थी। दिमनी में हुए विधानसभा उपचुनाव में दंडौतिया कांग्रेस उम्मीदवार रविन्द्र सिंह तोमर भिडौसा से चुनाव हार गए थे। दंडौतिया को मप्र सरकार ने ऊर्जा विकास निगम का अध्यक्ष बनाकर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया हुआ है।

ऐदल सिंह कंसाना- अध्यक्ष मप्र स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन

मुरैना की सुमावली सीट से चार बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते ऐदल सिंह कंसाना ने साल 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बीजेपी जॉइन की थी। एमपी में हुए तख्ता पलट के बाद शिवराज सरकार ने उन्हें मप्र स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष बनाया था।

रणवीर जाटव- अध्यक्ष संत रविदास मप्र हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम

भिंड जिले की गोहद सीट से दो बार कांग्रेस के विधायक रहे रणवीर जाटव ने सिंधिया के साथ 2020 में कांग्रेस जॉइन की थी। मार्च 2020 में हुए उलट फेर के बाद शिवराज सरकार ने जाटव को संत रविदास मप्र हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम का अध्यक्ष बनाकर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया था। जाटव फिर से गोहद में विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं।

जसवंत जाटव- अध्यक्ष राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम

शिवपुरी जिले की करैरा सीट से कांग्रेस विधायक जसवंत जाटव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बीजेपी जॉइन कर ली थी। जाटव को कांग्रेस छोड़ने का इनाम देकर शिवराज सरकार ने राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम का अध्यक्ष बनाया था। इसी निगम में उपाध्यक्ष बनाए गए नंदराम कुशवाह बसपा से 2018 में विधानसभा के प्रत्याशी थे। पृथ्वीपुर में हुए उपचुनाव के दौरान उन्होंने बीजेपी जॉइन की और पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम में उपाध्यक्ष बनाकर सरकार ने राज्यमंत्री का दर्जा दे दिया।

इनको दी गई है जगह

  • दमोह के पूर्व विधायक राहुल सिंह लोधी मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष हैं।
  • बड़ा मलहरा के विधायक प्रद्युम्न लोधी मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष हैं।
  • डबरा की पूर्व विधायक इमरती देवी मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष हैं।
  • सुमावली के पूर्व विधायक दल सिंह कंसाना मध्य प्रदेश स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष हैं।
  • दिमनी के पूर्व विधायक गिर्राज दंडोतिया मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष हैं।
  • गोहद के पूर्व विधायक रणवीर जाटव संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम के अध्यक्ष हैं।
  • करेरा के पूर्व विधायक जसवंत जाटव मध्य प्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष।
  • ग्वालियर के पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम के अध्यक्ष।
  • मुरैना के पूर्व विधायक रघुराज कंसाना मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के अध्यक्ष।
  • इनके अलावा बसपा से पृथ्वीपुर विधानसभा में 2018 के प्रत्याशी रहे नंदराम कुशवाहा मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के उपाध्यक्ष हैं।
  • बीजेपी ने संभागीय संगठन मंत्रियों को दिया था कैबिनेट मंत्री का दर्जा
    भाजपा के संगठन की जिला और संभाग में कमान संभालने वाले संभागीय संगठन मंत्रियों के दायित्व को समाप्त कर बीजेपी ने मौजूदा और पूर्व संगठन मंत्रियों को निगम मंडलों में अध्यक्ष बनाकर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया था। इनमें शैलेंद्र बरुआ को मध्य प्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम, जितेंद्र लिटोरिया को मध्य प्रदेश खादी ग्राम उद्योग बोर्ड, आशुतोष तिवारी को मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड का अध्यक्ष और जयपाल चावड़ा को इंदौर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाने के साथ ही बीजेपी के पूर्व संगठन मंत्री और पूर्व प्रदेश कार्यालय मंत्री सदन भूषण सिंह को मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

    मप्र में ये हैं निगम मंडल, आयोग, बोर्ड

    • मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति
    • मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम
    • मध्यप्रदेश आपदा प्रबंधन संस्थान
    • मध्यप्रदेश वित्त निगम
    • मध्यप्रदेश तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकरण
    • मध्यप्रदेश सड़क परिवहन निगम
    • राज्य परिवहन अपीलीय अधिकरण मध्य प्रदेश ग्वालियर
    • मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड
    • राज्य लघु लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित
    • मध्यप्रदेश इको पर्यटन विकास बोर्ड
    • मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड
    • स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड
    • एमपी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन
    • मध्यप्रदेश स्टेट माइनिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड
    • मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम
    • मध्यप्रदेश राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था
    • मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड
    • राज्य जैविक प्रमाणीकरण संस्था
    • राज्य सहकारी निर्वाचन पदाधिकारी
    • मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित
    • राज्य तिलहन उत्पादक सहकारी संघ मर्यादित
    • मध्यप्रदेश राज्य सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक
    • मध्यप्रदेश राज्य सहकारी आवास संघ मर्यादित
    • राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित
    • राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ
    • मध्यप्रदेश श्रम कल्याण मंडल
    • मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल
    • मध्यप्रदेश असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल
    • भोपाल विकास प्राधिकरण
    • मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल
    • मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी आवास निगम
    • राष्ट्रीय अनुशासन एवं नगर प्रबंध संस्थान
    • मध्यप्रदेश भू संपदा अपीलीय अधिकरण मध्य
    • प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड
    • मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड
    • मध्यप्रदेश जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान वाल्मी
    • सड़क ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण
    • मध्यप्रदेश राज्य आजीविका मिशन
    • जन अभियान परिषद
    • मध्यप्रदेश आदिवासी वित्त एवं विकास निगम
    • उद्यमी विकास संस्थान
    • नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण
    • मध्यप्रदेश वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन
    • मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद
    • जनजातीय लोककला एवं बोली विकास अकादमी
    • मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी
    • कालिदास संस्कृत अकादमी
    • सिंधी साहित्य अकादमी
    • मध्यप्रदेश उर्दू साहित्य अकादमी
    • मराठी साहित्य अकादमी
    • उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी
    • पंजाबी साहित्य अकादमी
    • भोजपुरी साहित्य अकादमी
    • मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम मर्यादित
    • मध्यप्रदेश जल निगम
    • मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम
    • मध्य प्रदेश गोपालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड
    • मध्यप्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड
    • मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ सहकारी मर्यादित
    • मध्यप्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी
    • मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद
    • मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड
    • कौशल विकास एवं विकास निगम लिमिटेड
    • मध्यप्रदेश माटी कला बोर्ड
    • कुटीर एवं ग्रामोद्योग बोर्ड
    • संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम लिमिटेड
    • मध्यप्रदेश माटी कला बोर्ड
    • मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम
    • मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड
    • मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी
    • मध्यप्रदेश स्टेट एग्रो इंडस्ट्री डेवलपमेंट कॉरपोरेशन
    • मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड
    • राज्य लोक सेवा अधिकरण
    • मध्यप्रदेश राज्य विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जाति विकास अभिकरण
    • मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम मर्यादित
    • मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड
    • मध्यप्रदेश उद्यमिता विकास केंद्र
    • मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
    • मध्यप्रदेश राज्य आनंद संस्थान


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.