40 साल में एक रुपए से 20 की हो गई गुजिया, नहीं बदला तो स्वाद

Updated on 09-03-2023 04:51 PM

होली पर सभी लोग गुजिया बनाते और खाते हैं। पहले गुजिया केवल घरों में बनाई जाती थी फिर दुकानों में मिलने लगी। जिस दुकान पर भी घर जैसा स्वाद मिला, लोग उसी के होकर रह गए। ऐसी एक दुकान शिवपुरी जिले के कोलारस में है। शिवपुरी जिले समेत प्रदेश और देश के कोने-कोने में पहुंचने वाली ‘रत्ना’ की गुजिया का नाम और स्वाद 40 साल से बरकरार है।

एक रुपए की गुजिया अब 20 रुपए की हो गई

40 साल पहले मैंने गुजिया के दाम की शुरुआत एक रुपए से की थी। महंगाई बढ़ती गई और गुजिया के दाम भी बढ़ते गए। आज गुजिया का भाव 20 रुपया हो गया है। उस दौर में 15 रुपए किलो खोवा मिल जाता था। दूध की कीमत भी 50 पैसे से 75 पैसे प्रति लीटर थी। अब हर चीज के दाम बढ़ गए हैं, इसलिए समय के साथ गुजिया के दाम में बदलाव आता गया। समय भले ही बदल गया हो, लेकिन हम स्वाद में कभी बदलाव नहीं आने दिया है। जो स्वाद चालीस साल पहले था, वो वैसा का वैसा ही मेंटेन किया है।

तीन बेटे संभाल रहे जिम्मेदारी, सबके अपने काम

मेरी उम्र अब 70 साल के पार हो चुकी है। तीन बेटे हैं प्रकाश, दौला और लक्ष्मण। सबसे बड़ा बेटा प्रकाश गुजिया बनाने में निपुण हो गया है। ज्यादातर गुजिया बनाने का काम उसके हाथ में ही रहता है। इसके अतिरिक्त दौला और लक्ष्मण भी गुजिया बनाना सीख चुके हैं, लेकिन वह दुकान के अन्य कामों में हाथ बंटाते हैं। 40 साल हो चुके हैं, लेकिन मैंने गुजिया बनाने के लिए कभी किसी बाहरी का सहयोग नहीं लिया। पहले मैं खुद करता था। बच्चे बड़े हुए तो वे अब हाथ बंटाने लगे।

पिता ने विरासत में दी रेसिपी

​​​​​​​रतन के बड़े बेटे प्रकाश कुशवाह ने बताया कि बचपन से ही अपने पिता को गुजिया बनाते हुए देख रहा हूं। उन्होंने हम तीनों भाइयों को विरासत में यह अनमोल रेसिपी दी, जो उनके अलावा कोई नहीं जाता। गुजिया बनाने के मसाले तो सब जानते हैं, लेकिन सही मात्रा में उनको डालकर सही टेम्प्रेचर पर पकाने की कला पिताजी को ही पता थी, जो उन्होंने हमें सिखाई है। पिताजी के नेतृत्व में चालीस साल पहले बनाया स्वाद का स्तर आज तक बनाए रखे हुए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.