झूठा हलफनामा देने के केस में फंसे इमरान:EC को बेटी के बारे में नहीं दी जानकारी, इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया

Updated on 12-12-2022 06:14 PM

सरकारी खजाने के तोहफे बेचने के मामले में पहले ही मुश्किलों में घिरे इमरान खान एक और बड़ी मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री पर आरोप है कि इलेक्शन कमीशन को दिए एफिडेविट में उन्होंने बेटी होने की बात छिपाई।

इमरान ने जेमिमा गोल्डस्मिथ से दो बेटों के होनों की बात तो हलफनामे में मानी, लेकिन पूर्व प्रेमिका सीटा व्हाइट से हुई बेटी टैरिन व्हाइट की जानकारी नहीं दी। अमेरिकी और ब्रिटिश कोर्ट्स में यह साबित हो चुका है कि टैरिन के पिता इमरान खान हैं। इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए इमरान खान, केंद्र सरकार और इलेक्शन कमीशन को नोटिस करके इस बारे में जवाब मांगा है।

हलफनामे में झूठ
पाकिस्तान के ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट मोहम्मद साजिद ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट में इमरान के खिलाफ पिटीशन दायर की है। पिटीशन में साजिद ने कहा- इमरान ने इलेक्शन कमीशन को दिए एफिडेविट में दो बेटे होने की जानकारी दी, लेकिन बेटी होने की बात छिपा गए। अमेरिका और ब्रिटेन के कोर्ट्स ने साइंटिफिक एविडेंस के बाद यह माना है कि टैरिन व्हाइट के पिता वास्तव में इमरान खान ही हैं। टैरिन फिलहाल 28 साल की हो चुकी हैं और अमेरिका में रहती हैं। उनकी मां का नाम सीटा व्हाइट है। खान टैरिन के लिए लगातार पैसा भी भेजते हैं और इसके सबूत मौजूद हैं।

साजिद की इस पिटिशन पर हाईकोर्ट ने इमरान, केंद्र सरकार और इलेक्शन कमीशन को नोटिस जारी कर पूछा है कि इस मामले की सच्चाई क्या है। अगर आरोप सही हैं तो क्यों न इमरान को चुनाव लड़ने के अयोग्य करार दिया जाए। अगली सुनवाई 25 जनवरी को होगी। खान या उनकी पार्टी ने इस बारे में अब तक इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया है।

होम मिनिस्टर बोले- पिटिशन में लगाए गए आरोप सही

इमरान पर लगे आरोप पर देश के होम मिनिस्टर राना सनाउल्लाह ने भी रिएक्शन दिया। राना ने मीडिया से कहा- इसमें कोई दो राय नहीं कि टैरिन व्हाइट इमरान खान की ही बेटी हैं। हमारे पास भी इसके कई पुख्ता सबूत मौजूद हैं। कई साल तक खान ने टैरिन के पिता होने से इनकार किया, लेकिन इसके मेडिकल और साइंटिफिक एविडेंस मौजूद हैं और इमरान जितना झूठ बोलेंगे, उतना ही फंसते जाएंगे।राना ने आगे कहा- अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के हाईकोर्ट खान को टैरिन का पिता बता चुका है। ब्रिटेन की अदालत ने भी यही फैसला दिया। खान की पहली पत्नी जैमिमा खुद टैरिन को सौतेली बेटी कहती हैं। हाईकोर्ट ने हमें जो नोटिस जारी किया है, उसका जवाब तफ्सील से दिया जाएगा और इसमें तमाम सबूतों का हवाला भी दिया जाएगा। खान का रवैया बेहद गैरजिम्मेदाराना है।

अमेरिकी कोर्ट के ऑर्डर से फंसे खान

  • 13 अगस्त 1997 को कैलिफोर्निया हाईकोर्ट के जस्टिस एंथोनी जोन्स ने इमरान को टैरिन का पिता घोषित किया था। जस्टिस जोन्स ने फैसले में कहा था- तमाम मेडिकल रिपोर्ट्स और जांच से यह साफ है कि इमरान ही टैरिन व्हाइट के पिता हैं। टैरिन की मां सीटा व्हाइट और खान के 1987-88 से रिलेशन थे। इमरान ने जांच में मदद करने से इनकार कर दिया था। टैरिन इन दिनों वेबर्ली हिल्स में रहती हैं।टैरिन का जन्म 15 जून 1992 को हुआ था। सीटा के वकील ने अमेरिकी हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा था- खान ने टैरिन से कभी बातचीत नहीं की। हालांकि, वो टैरिन की मां सीटा के संपर्क में रहे। 2004 में सीटा व्हाइट की हार्टअटैक से मौत हो गई थी।सुनवाई के दौरान इमरान के वकील ने कहा- 1992 से पहले मेरा मुवक्किल एक्टिव क्रिकेटर था। वो कई देशों में घूमे। नाइट क्लब्स और पब्स में जाते थे। क्रिकेट से रिटायर होने के बाद वो कट्टर मजहबी हो गए।\

  • तोशाखान केस में भी मुश्किलें बढ़ीं
    इमरान खान दूसरे देशों से मिले महंगे तोहफे करोड़ों रुपए में बेचने के मामले में फंस गए हैं। खासतौर से सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) से मिली डायमंड रिस्ट वॉच और गिफ्ट सेट बेचने के मामले में इमरान के खिलाफ पुख्ता सबूत सामने आ रहे हैं। खान तमाम आरोपों से इनकार कर ही रहे थे कि उनकी पत्नी और दोस्त का ऑडियो वायरल हो गया।पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, इमरान की पत्नी बुशरा बीबी और दोस्त जुल्फी बुखारी का ऑडियो इस बात का सबूत है कि इमरान के कहने पर ही बुशरा ने जुल्फी से संपर्क किया और उन्हें घड़ियां बिकवाने को कहा। जुल्फी इमरान सरकार में मंत्री रह चुके हैं और उनके बड़े राजदार माने जाते हैं।

  • ऑडियो लीक में क्या

  • बुशरा और जुल्फी बुखारी का यह ऑडियो कुछ दिन पहले लीक हुआ था। हालांकि, तब तक किसी बड़े मीडिया हाउस ने इसकी पुष्टि नहीं की थी। अब ‘द डॉन’ ने इस बारे में रिपोर्ट पब्लिश की है।यह ऑडियो सिर्फ 21 सेकंड का है। बुशरा बीबी ने जुल्फी बुखारी को फोन लगाया। दोनों ने एक-दूसरे के हालचाल पूछे। इसके बाद बुशरा ने जुल्फी से कहा- खान साहब (इमरान) के पास कुछ घड़ियां हैं। उन्होंने मुझसे कहा है कि मैं ये घड़ियां आपको दे दूं ताकि आप इन्हें बेच दें। ये रिस्ट वॉचेस खान साहब इस्तेमाल नहीं करते। इसलिए आप इन्हें बिकवा दीजिए।जुल्फी घड़ियां बिकवाने के लिए हां कह देते हैं। इस बातचीत में जुल्फी बार-बार बुशरा को मुर्शिद कहते हैं। यह लफ्ज गुरू के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इमरान खान खुद बुशरा को रूहानी ताकत और अपनी आध्यात्मिक गुरू बता चुके हैं। जाहिर है, उनके दोस्त भी इसीलिए बुशरा को गुरू कह रहे होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.