इमरान खान के आएंगे और बुरे दिन PTI के अध्यक्ष पद से भी हो सकते हैं बेदखल

Updated on 05-11-2022 05:19 PM

संसद की सदस्यता और चुनाव लड़ने का अधिकार खो चुके पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के और भी बुरे दिन आ सकते हैं। उन्हें अपनी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष पद से भी हाथ धोना पड़ सकता है। सरकारी उपहारों को बेचने के मामले में दोषी पाए जाने पर अदालत ने उन्हें संसद की सदस्यता से बेदखल कर दिया था और चुनाव लड़ने पर भी रोक लगाई गई है। अब एक अर्जी लाहौर हाई कोर्ट में दाखिल की गई है। इसमें मांग की गई है कि इमरान खान को पीटीआई के अध्यक्ष पद से हटाया जाए। इस अर्जी पर सुनवाई करने पर लाहौर हाई कोर्ट ने सहमति जताई है। 


इससे पहले गुरुवार को उच्च न्यायालय ने अर्जी की वैधता को लेकर फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब शुक्रवार को कोर्ट ने कहा कि इस मामले में सुनवाई की जा सकती है। हाई कोर्ट के जस्टिस साजिद महमूद सेठी ने शुक्रवार को फैसला देते हुए पाकिस्तानी पंजाब के अटॉर्नी जनरल को नोटिस जारी किया। अदालत ने 11 नवंबर तक पीटीआई और अटॉर्नी जनरल से जवाब दाखिल करने को कहा है। इस अर्जी में इमरान खान, पाकिस्तान के चुनाव आयोग और पाक सरकार को भी पक्षकार बनाया गया है। 

इमरान खान पर क्यों गिर सकती है नई गाज

अदालत में दाखिल अर्जी में पाकिस्तान के जनप्रतिनिधित्व कानून के अनुच्छेद 62 और 63 का हवाला देते हुए कहा गया है कि जो इसके प्रावधानों पर खरा उतरता है, वही किसी राजनीतिक दल का पदाधिकारी हो सकता है। बता दें कि इमरान खान बेहद आक्रामक हैं। वह लगातार शहबाज शरीफ सरकार पर अमेरिका के इशारों पर अपनी सरकार गिराने को लेकर हमला बोल रहे हैं। यही नहीं सेना पर भी वह खुलकर बोल रहे हैं। यहां तक कि सेना को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इमरान खान के आरोपों के जवाब देने पड़ रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान में सियासी टकराव तेज हो रहा है। इस बीच इमरान खान पर जानलेवा हमले ने पाकिस्तान की सियासत का माहौल और गरमा दिया है।

इमरान बोले- 4 गोलियां लगी हैं, एक दिन पहले से थे अंदाजा

इस बीच इमरान खान ने बुधवार को हुए हमले को लेकर कहा कि मुझे 4 गोलियां लगी हैं। इमरान खान ने कहा कि मुझे एक दिन पहले ही पता चल गया था कि मेरे ऊपर जानलेवा हमला होगा। इमरान खान के लॉन्ग मार्च पर हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसके अलावा इमरान खान समेत 4 लोग घायल हुए हैं। बता दें कि संसद सदस्यता छिनने के बाद इमरान खान ने लाहौर से इस्लामाबाद तक लॉन्ग मार्च निकालने का ऐलान किया था। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
 20 June 2026
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
 20 June 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
 20 June 2026
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
 19 June 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
 19 June 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
 19 June 2026
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
 19 June 2026
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
Advt.