इमरान ने पाकिस्तान को 157 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाया जांच रिपोर्ट में दावा

Updated on 01-01-2024 02:18 PM

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने महज 9 करोड़ रुपए (पाकिस्तानी करंसी) देकर सरकारी खजाने (तोशाखाना) से 316 करोड़ रुपए के गिफ्ट्स अपने पास रख लिए थे। खान और उनकी पत्नी बुशरा ने मिलकर पाकिस्तान के खजाने को मोटे तौर पर 157 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाया था।

पाकिस्तान के टीवी चैनल ‘जियो न्यूज’ ने यह जानकारी नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (NAB) की रिपोर्ट के हवाले से दी है। खास बात ये है कि ये सिर्फ उन गिफ्ट्स की डीटेल्स हैं, जो सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) ने इमरान को दी थीं। बाकी जानकारी आना बाकी है।

क्या कहती है एंटी करप्शन यूनिट NAB की रिपोर्ट

तोशाखान गिफ्ट केस में इमरान के साथ उनकी तीसरी पत्नी बुशरा बीबी भी आरोपी हैं। इमरान को तो इस केस के एक मामले में सजा भी हो चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक- इमरान बतौर प्रधानमंत्री जब भी सऊदी अरब दौरे पर गए तो क्राउन प्रिंस और सऊदी सरकार ने उन्हें महंगे तोहफे दिए। सऊदी रॉयल फैमिली पहले भी अपने देश की ऑफिशियल विजिट पर आने वाले मेहमानों को महंगे तोहफे देती रही है।

बहरहाल, इमरान को सिर्फ सऊदी अरब से मिले तोहफों की कीमत NAB ने 316 करोड़ पाकिस्तानी रुपए आंकी है। इमरान और बुशरा ने सरकारी नियमों को दरकिनार करके सिर्फ 9 करोड़ रुपए देकर ये गिफ्ट्स अपने पास रख लीं।

रिपोर्ट में कहा गया- जांच में पता चला कि इन गिफ्ट्स की सही कीमत आंकने (प्रॉपट एसेट्स वैल्यूशन) का कोई प्रोसेस ही फॉलो नहीं किया। जब मार्केट वैल्यू के हिसाब से इनकी कीमत आंकी गई तो यह 316 करोड़ पाकिस्तानी रुपए निकली। सिर्फ अंदाजे से इनकी कीमत 18 करोड़ रुपए बता दी गई। करप्शन की इंतेहां देखिए कि इमरान-बुशरा ने महज 9 करोड़ देकर ये गिफ्ट्स अपने पास रख लिए।

रिपोर्ट में झोल

रिपोर्ट में एक चीज बिल्कुल साफ नहीं है। दरअसल, ये रिपोर्ट कहती है कि इमरान और बुशरा ने मिलकर पाकिस्तान के सरकारी खजाने को 157 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाया। सवाल ये है कि अगर 316 करोड़ रुपए के गिफ्ट्स 9 करोड़ रुपए में खरीदे गए तो नुकसान 157 करोड़ रुपए का कैसे हुआ?

ऐसा लगता है कि रिपोर्ट में उस विवादित नियम के हिसाब से कैल्कुलेशन किया गया है, जिसके तहत टोटल वैल्यूएशन का 50% देकर प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति दूसरे देशों से मिले तोहफों को अपने पास रख सकते हैं। NAB इस बारे में जल्द ही बयान जारी कर सकती है।

दूसरे देशों में फाइनेंशियल क्राइम की जांच करने वाली एजेंसी एफबीआर तो इन गिफ्ट्स का वैल्यूएशन ही नहीं कर पाई। उसने कहा- जिस कंपनी ने यह तोहफे तैयार किए, वो फिलहाल एक्टिव नहीं है।

एक एक्सपर्ट इमरान बशीर ने जियो न्यूज से कहा- अगर 316 करोड़ रुपए इन गिफ्ट्स की वास्तविक कीमत है तो इमरान-बुशरा 157 करोड़ रुपए देकर ही ये तोहफे अपने पास रख सकते थे। लेकिन, उन्होंने सिर्फ 9 करोड़ ही चुकाए।

NAB की रिपोर्ट में कहा गया- तोशाखाना के किसी अफसर या कर्मचारी को दोषी ठहराने का सवाल ही नहीं उठता, क्योंकि प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी के आदेश का वो विरोध नहीं कर सकते थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
ढाका: बंगाली समाज में कहावत है 'इलिश छाड़ा पूजा अधूरा' यानि हिलसा के बिना दुर्गा पूजा अधूरी है। लेकिन पिछले कुछ समय से दक्षिण एशियाई समुद्री व्यापार के गलियारों में…
 20 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की संसद में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को शेख हसीना वाले अंजाम की धमकी दी…
 20 September 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका अब भारत समेत चीन, अजरबैजान, तुर्की जैसे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा भारत को…
 20 September 2026
तेल अवीव: भविष्य में लड़ी जाने वाली लड़ाइयों में जीत उसी की होगी जो टेक्नोलॉजी का अत्यधिक इस्तेमाल करे। शायद फायटर जेट या भारी भरकम हथियार जंग का रूख ना…
 20 September 2026
तेहरान: ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने कहा है कि तेहरान ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC)…
 20 September 2026
स्टॉकहोम: महाराष्ट्र के शिक्षाविद अशोक विखे पाटिल की बेटी नीला विखे पाटिल 13 सितंबर को हुए स्वीडन के राष्ट्रीय चुनाव में स्टॉकहोम शहर निर्वाचन क्षेत्र से स्वीडिश संसद के लिए…
 20 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने इस हफ्ते मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अजहर पर रखे गये 50 लाख के इनाम को बढ़ाकर 70 लाख कर दिया है। मसूद अजहर वही आतंकवादी है जिसके…
 20 September 2026
ओट्टावा: कनाडा की सरकार ने देश में रहने वाले हिंदुओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक अस्थित विसर्जन के लिए आधिकारिक जगह बनाई…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
Advt.