कंगाल पाकिस्तान अपनों को भी नहीं छोड़ता, टी20 विश्व कप जीतने के बाद खिलाड़ियों को मिला था धोखा

Updated on 31-12-2025 12:41 PM
नई दिल्ली: भारत समेत दुनिया भर की टीमें टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी कर रही है। इसमें पाकिस्तान भी शामिल है। पाकिस्तान शुरुआत में टी20 की सबसे मजबूत टीमों में एक था। उसने 2007 विश्व कप में फाइनल तक का सफर तय किया तो 2009 में खिताब अपने नाम कर लिया। श्रीलंका को हराकर पाकिस्तान ने 2009 टी20 विश्व कप जीता था। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सईद अजमल का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

सईद अजमल का वीडियो 2023 के एक पॉडकास्ट का है। इसमें उन्होंने बताया था कि टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पाकिस्तानी टीम के हर खिलाड़ी को तब के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने 25 लाख पाकिस्तानी रुपये देने का वादा किया था। खिलाड़ियों को चेक भी मिला लेकिन वह बाउंस हो गया। अजमल ने पॉडकास्ट में कहा, 'मैं हैरान था कि सरकारी चेक भी बाउंस हो सकता है। हमें कहा गया था कि पीसीबी चीफ इसे संभालेंगे, लेकिन उन्होंने भी मना कर दिया। उन्होंने कहा कि यह सरकार का वादा था। आखिर में, हमें सिर्फ आईसीसी से ही पैसे मिले।'
सईद अजमल 2009 के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए 12 विकेट लेकर सबसे सफल स्पिनरों में से एक रहे। वह सबसे बेहतरीन स्पिनर में एक माना जाता था। हालांकि, 2015 में बॉलिंग एक्शन के कारण आईसीसी द्वारा निलंबित किए जाने के बाद उनका करियर खत्म हो गया। करियर में उन्होंने कुल 35 टेस्ट, 113 वनडे और 64 टी20 मुकाबले खेले थे। इस दौरान टेस्ट में 178, वनडे में 184 जबकि टी20 इंटरनेशनल में 85 शिकार किए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.